उज्जैन में नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र और जनप्रतिनिधि, निकाली जागरूकता रैली

आज उज्जैन में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत जन जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों के साथ जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी और विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल हुए।
Ujjain

उज्जैन में नशे के खिलाफ जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। उज्जैन पुलिस के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं के साथ पुलिस, नगर निगम और शासकीय विभागों के अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया था। पुलिस नियंत्रण कक्ष से शुरू हुई ये रैली घास मंडी चौराहा, टावर चौक, तीन बत्ती चौराहा, ऑफिसर्स मेस, एलआईसी तिराहा होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची।

युवाओं से नशे से दूर रहें की अपील

इस जन जागरूकता रैली में स्कूल के विद्यार्थी अपने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर चल रहे थे। जिन पर नशे से दूरी है जरूरी और नशा छोड़ो भविष्य जोड़ो जैसे स्लोगन लिखे हुए थे। इस दौरान स्वस्थ्य युवा, सशक्त भारत जैसे नारे भी लगाए गए। लोगों से नशे से दूर रहने और युवाओं को इसकी लत से बचाने की अपील की गई। इस रैली का आयोजन पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरूर 2.0 अभियान के तहत किया गया।

जनप्रतिनिधि भी बने हिस्सा

इस जन जागरूकता रैली में नगर निगम सभापति कलावती यादव, महापौर मुकेश टटवाल, विधायक अनिल कालूखेड़ा, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, उज्जैन एसपी सहित जिला पुलिस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। पुलिस कंट्रोल रूम से निकली इस रैली का रास्ते में कई स्थानों पर नागरिकों ने स्वागत कर समर्थन किया। रैली के समापन के अवसर पर इसमें शामिल हुए सभी लोगों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए सामूहिक शपथ ली।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
उज्जैन में नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र और जनप्रतिनिधि, निकाली जागरूकता रैली