मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1 करोड़ 25 लाख पात्र महिलाओं के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, 14 अक्टूबर को उमरिया जिले के मानपुर जनपद पंचायत अंतर्गत गुरुवाही ग्राम में आयोजित सम्मेलन से सिंगल क्लिक के माध्यम से योजना की 41वीं किस्त की राशि (1834 करोड़ रुपए) अंतरित करेंगे।
इसके अलावा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के एलपीजी उपभोक्ता एवं गैर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना श्रेणी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पंजीकृत लाड़ली बहनों को 450 रूपये के मान से गैस रिफिल प्रदाय किये जाने के लिये अनुदान राशि का सिंगल क्लिक से राशि अंतरित करेंगे।
नवरात्रि के दौरान महिलाओं को मिलने वाली यह राशि महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सम्मान के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करेगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 में सितंबर 2026 तक योजना के अंतर्गत 11,300 करोड़ रुपये व्यय होने का अनुमान है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 23,882.81 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के बारें में
गौरतलब मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत 1.25 करोड़ से अधिक राज्य की पात्र महिलाओं (लाड़ली बहनों) को हर महीने 1500 (18000 रु सालाना) की आर्थिक सहायता दी जाती है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने वाली पंजीकृत पात्र महिलाओं को योजना के प्रावधानों के अनुसार प्रतिमाह 900 रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। सहायता राशि आधार से जुड़े डीबीटी सक्रिय बैंक खातों में सीधे अंतरित की जाती है।
इस योजना की शुरुआत मई 2023 में की गई थी और 10 जून को योजना की पहली किस्त जारी की गई थी। योजना के प्रारंभ में प्रत्येक पात्र महिला को 1,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाते थे। अक्टूबर 2023 में राशि 1000 से बढ़ाकर 1,250 रुपये प्रतिमाह की गई। इसके बाद नवंबर 2025 से राशि में पुनः 250 रुपए की वृद्धि कर इसे 1,500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया।सितंबर 2026 तक नियमित रूप से 40 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त अगस्त 2023, अगस्त 2024, अगस्त 2025 और अगस्त 2026 में लाभार्थी महिलाओं को रक्षाबंधन के चलते चार बार 250-250 रुपये की विशेष आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई है।
कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम
- सबसे पहले लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
- वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर
क्लिक करें। - दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।
- कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
- मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें।
- ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।
नवरात्रि के पावन पर्व पर लाड़ली बहनों को आर्थिक संबल…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त का करेंगे अंतरण
💠 ₹144 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का होगा लोकार्पण एवं भूमि-पूजन
🗓️ 14 अक्टूबर, 2026
📍उमरिया@DrMohanYadav51 @mp_wcdmp
#CMMadhyaPradesh #LadliBehnaYojana— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) October 14, 2026
“हर बहन आत्मनिर्भर, हर परिवार को मजबूती”
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में करेंगे ₹1834 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण
🗓️ 14 अक्टूबर, 2026
📍उमरिया@DrMohanYadav51 @mp_wcdmp
#CMMadhyaPradesh #LadliBehnaYojana— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) October 14, 2026






