Hindi News

उमरिया में बोरवेल में गिरे मासूम को निकालने रेस्क्यू आपरेशन जारी

Written by:Harpreet Kaur
Published:
Last Updated:
उमरिया में बोरवेल में गिरे मासूम को निकालने रेस्क्यू आपरेशन जारी

उमरिया, डेस्क रिपोर्ट। उमरिया के बरछड़ गांव में बोरवेल में गिरे 4 साल के मासूम को निकालने का प्रयास जारी है, गुरुवार सुबह करीबन 11 बजे से बोरवेल में गिरे बच्चे को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है, बोर करीब 150 से 200 फीट गहरा है। बताया जा रहा है कि बच्चा सुबह 11 बजे से करीब 30 फीट की गहराई पर फंसा है। वही सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल उसे सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद रेस्क्यू टीम ने लगातार बोरवेल में कैमरे से नजर रखी है, बोरवेल में फंसे मासूम को आक्सीजन की सप्लाई की जा रही है, फिलहाल घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी है वही मासूम को सुरक्षित निकालने के लिए दुआओं का दौर भी जारी है।

यह भी पढ़ें.. जंग के माहौल में जबलपुर की दो छात्रा फंसी यूक्रेन में, सांसद राकेश सिंह ने विदेश राज्य मंत्री ने की बात

बताया जा रहा है कि मानपुर विकास खंड के बरछड़ गांव में बोरवेल में गिरे इस बच्चे का नाम गौरव पिता संतोष दुबे है। सुबह करीब 11 बजे गौरव खेलते-खेलते खेत में बने बोरवेल के गड्ढे में गिर गया। मौके पर पहुंचे अधिकारी लगातार बोरवेल के गड्ढे में ऑक्सीजन पहुंचा रहे है। जेसीबी की मदद से गड्ढे के पैरलल खुदाई की जा रही है। पुलिस ने पाइप के जरिए बोर के अंदर ऑक्सीजन बच्चे तक सप्लाई कर रही है। आपदा प्रबंधन विभाग का दल भी मौके पर पहुंच गया है। घटना की जानकारी पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक भी वहां पहुंचे। वही मौके पर शहडोल जोन पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। वही जबलपुर से भी SDRF की टीम उमरिया रवाना हुई है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews