समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आज शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया, सपा प्रमुख ने भेंट की तस्वीरें अपने X पर साझा की है, उधर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने राम मंदिर में दान चढ़ावा चोरी पर सवाल उठाये, उन्होंने कहा सनातन धर्म में चढ़ावे की चोरी से बड़ा कोई पाप नहीं है।
अखिलेश यादव ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया, अखिलेश ने अपने X एकाउंट पर इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा-“आज प्रातः काल शंकराचार्य जी के दर्शन किये एवं उनका आशीर्वाद लिया ये मेरे लिए सौभाग्यशाली क्षण है, मैंने सनातन पर आए संकट को दूर करने व अधर्मियों के चंगुल से धर्म को मुक्ति दिलाने के लिए उनसे वार्ता की।
अखिलेश का वार- इन लोगों ने महापाप किया है
अखिलेश यादव ने राम मंदिर चोरी मामले में बिना नाम लिया भाजपा आरएसएस पर जमकर बरसे, ANI से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा जिस प्रभु श्रीराम ने समाज को मर्यादा सिखाई उन्हीं श्री राम की अयोध्या में इन लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए मर्यादा को तोड़ मरोड़ कर न जाने क्या किया है, उन्होंने कहा हमारे सनातन धर्म में चढ़ावा चोरी से बड़ा कोई पाप नहीं है इन्होंने तो महापाप किया है।
फर्जी रसीद कट्टा मिला है, अभी तो और परतें खुलेंगी
एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा छोटों पर कार्रवाई करना और जिन लोगों पर जिम्मेदारी है उन पर कोई एक्शन नहीं लेना इसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है, उन्होंने कहा कितनी चोरी हुई इसकी अभी कोई गिनती ही नहीं निकल पाई इस बीच एक नया मामला निकलकर आया है कि फर्जी रसीद कट्टे से चंदा जमा इकट्ठा किया गया। अभी तो और परतें खुलेंगी।
अखिलेश बोले CDR निकाली जाए, BJP के लोग निकलेंगे
अखिलेश यादव ने टिन्नू यादव के साथ उनकी 980 बात बात किये जाने के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि इसका मतलब है कि मंदिर परिसर में जिन लोगों को काम मिला था उनकी मोबाइल की काल डिटेल रिकॉर्ड निकाले जाएँ और जब सीडीआर निकलेगी तो उनमें से 99.9% लोग BJP से जुड़े हुए निकलेंगे। इसके बाद पार्टी के अंदर जो खलबली मचेगी, उसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। वैसे खलबली शुरू भी हो चुकी है बहुत से लोग संपर्क भी करने लगे हैं।
आज प्रातः काल पूज्य शंकराचार्य जी के दर्शन एवं आशीर्वाद के सौभाग्यशाली क्षण और सनातन पर आए संकट को दूर करने व अधर्मियों के चंगुल से धर्म को मुक्ति दिलाने के लिए सार्थक वार्ता। pic.twitter.com/d3CQqzyGKz
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 9, 2026
#WATCH | Lucknow, UP | SP Chief Akhilesh Yadav says, "In Ayodhya, these people have twisted and distorted that 'maryada' (dignity) of 'Maryada Purushottam' Ram for their own selfish ends… There is no greater sin in the Sanatan Dharma than stealing from religious offerings…… pic.twitter.com/V79EJNWqgI
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 9, 2026






