Hindi News

सत्ता के अहंकार में डूबी भाजपा, जनता की रोजी-रोटी छीन रही; अखिलेश यादव का बड़ा आरोप

Written by:Saurabh Singh
Published:
सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया है। किसानों की आय दोगुनी करने के वादे झूठे साबित हुए, जबकि किसान आज भी डीएपी और यूरिया के लिए परेशान हैं।
सत्ता के अहंकार में डूबी भाजपा, जनता की रोजी-रोटी छीन रही; अखिलेश यादव का बड़ा आरोप

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उसकी जनविरोधी नीतियां ही उसके पतन का कारण बन रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के अहंकार में डूबी भाजपा जनता की रोज़ी-रोटी छीन रही है और समाज के हर वर्ग को शोषण व अपमान का सामना करना पड़ रहा है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा अब उन लोगों को भी निशाना बना रही है जिन्होंने कभी उसे वोट दिया था।

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया है। किसानों की आय दोगुनी करने के वादे झूठे साबित हुए, जबकि किसान आज भी डीएपी और यूरिया के लिए परेशान हैंउन्होंने कहा कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने में भी नाकाम रही है और किसानों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।

किसानों को खाद नहीं दे पा रही

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि भाजपा सरकार न तो किसानों को खाद दे पा रही है, न नौजवानों को रोजगार, और न ही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर पा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह बिगड़ चुकी है और यूपी साइबर अपराध तथा महिला अपराध के मामलों में देश में सबसे आगे है, जबकि सरकार पूरी तरह असहाय दिखाई देती है।

भाजपाई किसी के सगे नहीं होते

भाजपा पर प्रहार जारी रखते हुए अखिलेश ने कहा, “भाजपाई किसी के सगे नहीं होते, धोखा देना उनका सबसे बड़ा गुण है। भाजपा जाए तो चैन आए।” उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा की हकीकत समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी। अखिलेश ने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग से सपा जनता की आवाज़ बनकर भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Saurabh Singh
लेखक के बारे में
राजनीति में गहरी रुचि. खबरों के विश्लेषण में तेज और राजनीतिक परिस्थितियों की समझ रखते हैं. देश-दुनिया की घटनाओं पर बारीक नजर और फिर उसे खबरों के रूप में लिखने के शौकीन हैं. View all posts by Saurabh Singh
Follow Us :GoogleNews