MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

उत्तर प्रदेश:​ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला, बोले- सनातन धर्म से कोई लेना-देना नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति करती है

मथुरा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दीनदयाल धाम कार्यक्रम में किसानों की समृद्धि, युवाओं के सशक्तीकरण और अंत्योदय के संकल्प को मजबूत करने की बात कही। वहीं, सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाया।
Brajesh Pathak

मथुरा: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गुरुवार को मथुरा में दीनदयाल धाम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुये। इस दौरान ब्रजेश पाठक ने किसानों की समृद्धि, युवाओं के सशक्तीकरण तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सम्मान पहुंचाने के संकल्प को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। इसके अलावा, विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा नेताओं के हाथ कारसेवकों के खून से रंगे हुए हैं। यही वजह है कि अयोध्या जाने के बावजूद समाजवादी पार्टी के नेता रामलला के दर्शन नहीं कर सके। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा का सनातन धर्म से कोई लेना-देना नहीं है और वह केवल तुष्टीकरण की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि सपा नेताओं का अतीत कारसेवकों से जुड़े घटनाक्रमों के कारण विवादों में रहा है इसलिए वे अयोध्या जाकर भी रामलला के दर्शन करने से बचते हैं। सपा की राजनीति केवल वोटों पर केंद्रित है।

विपक्षी दल अपने चेहरे को बचाने के लिए षड्यंत्र रच रहे: ब्रजेश पाठक

उन्होंने कहा कि विपक्ष को पता है कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में उसकी स्थिति कमजोर होने वाली है। चुनाव में हार की आशंका को देखते हुए विपक्षी दल अपने चेहरे को बचाने के लिए तरह-तरह के षड्यंत्र रच रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत हासिल कर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। वहीं, सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सपा को यूपी की जनता पूरी तरह नकार चुकी है।

उप मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन और चिंतन भारत की सनातन संस्कृति, राष्ट्रवाद तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा है। उनका ‘अंत्योदय’ का विचार आज भी जनकल्याण, समावेशी विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रेरणा प्रदान करता है।

किसान देश की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण विकास की आधारशिला

उन्होंने आगे कहा कि हमारे अन्नदाता किसान देश की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं। वहीं देश का युवा भारत की ऊर्जा, सामर्थ्य और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। किसान की समृद्धि और युवा की प्रतिभा एवं सामर्थ्य को अवसर प्रदान करना ही सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत की मजबूत नींव है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews
उत्तर प्रदेश:​ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला, बोले- सनातन धर्म से कोई लेना-देना नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति करती है - MP Breaking News