Hindi News

अयोध्या में मॉरीशस के पीएम का सीएम योगी ने किया रेड कारपेट स्वागत, राम मंदिर में किए दर्शन और पूजन

Written by:Saurabh Singh
Published:
वाराणसी से अयोध्या दोपहर सवा बारह बजे पहुंचे डॉ. रामगुलाम अपनी पत्नी वीणा रामगुलाम और मंत्रियों-परिजनों के साथ भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 20 मिनट में राम मंदिर पहुंचे।
अयोध्या में मॉरीशस के पीएम का सीएम योगी ने किया रेड कारपेट स्वागत, राम मंदिर में किए दर्शन और पूजन

मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम शुक्रवार को अपने 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका भव्य स्वागत किया। जिला प्रशासन ने रेड कारपेट बिछाकर उनकी अगवानी की और अयोध्या की सांस्कृतिक झलक पेश की। इसके बाद उनका काफिला राम जन्मभूमि मंदिर के लिए रवाना हुआ।

वाराणसी से अयोध्या दोपहर सवा बारह बजे पहुंचे डॉ. रामगुलाम अपनी पत्नी वीणा रामगुलाम और मंत्रियों-परिजनों के साथ भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 20 मिनट में राम मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने रामलला और राम दरबार में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर निर्माण कार्यों की जानकारी ली और श्रीराम जन्मभूमि परिसर में कुबेर टीला पर स्थित भगवान शिव के मंदिर में जलाभिषेक किया।

पूजा-अर्चना और मंदिर दर्शन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर परिसर में उनके लिए अल्पाहार की व्यवस्था की थी। पूजा-अर्चना और मंदिर दर्शन के बाद डॉ. रामगुलाम वापस एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए, जहां सीएम योगी ने उन्हें विदाई दी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी हरि गोपाल धाम में स्वामी हर्याचार्य की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या धाम पहुंचे।

भारत और मॉरीशस के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंध

यह दौरा भारत और मॉरीशस के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को और मजबूत करने का प्रतीक रहा। डॉ. रामगुलाम का राम मंदिर दर्शन दोनों देशों के बीच गहरे रिश्तों को दर्शाता है। अयोध्या में उनकी उपस्थिति और भव्य स्वागत ने इस यात्रा को ऐतिहासिक और स्मरणीय बना दिया

Saurabh Singh
लेखक के बारे में
राजनीति में गहरी रुचि. खबरों के विश्लेषण में तेज और राजनीतिक परिस्थितियों की समझ रखते हैं. देश-दुनिया की घटनाओं पर बारीक नजर और फिर उसे खबरों के रूप में लिखने के शौकीन हैं. View all posts by Saurabh Singh
Follow Us :GoogleNews