MP Breaking News

IAS Transfer: एक साथ 18 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी, देखें लिस्ट 

राज्य में एक साथ 18 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। कई जिलों के संयुक्त मैजिस्ट्रेट बदले गए हैं। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली है?
IAS Transfer 2026

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। एक साथ 18 आईएएस अधिकारियों को स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। गोरखपुर, लखनऊ, आजमगढ़ देवरिया, सुल्तानपुर, जौनपुर समेत कई जिलों में नए संयुक्त मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। तबादले और नियुक्त से संबंधित आदेश 17 अगस्त को जारी किया गया है।

शाहजहांपुर संयुक्त मजिस्ट्रेट पद पर आदित्य श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है। सहायक मजिस्ट्रेट फतेहपुर पद पर कार्यरत आईएएस अधिकारी नौशीन को संयुक्त मजिस्ट्रेट बस्ती पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सहायक मजिस्ट्रेट उन्नाव पद पर कार्यरत शौर्य अरोड़ा को संयुक्त मजिस्ट्रेट बदायूं पद पर भेजा गया है।

लखनऊ और प्रयागराज के नए संयुक्त मजिस्ट्रेट कौन?

सहायक मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर पद पर कार्यरत अपराजिता आर्यन को संयुक्त मजिस्ट्रेट लखनऊ पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रयागराज के संयुक्त मजिस्ट्रेट पद पर अर्पित कुमार को नियुक्त किया गया है। झांसी संयुक्त मजिस्ट्रेट पद पर मनीषा धार्वे को नियुक्त किया गया है। रायबरेली के नए संयुक्त मजिस्ट्रेट अब आयुष अग्रवाल होंगे।

इन आईएएस अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी 

कुणाल रस्तोगी, सहायक मजिस्ट्रेट, बिजनौर को गोरखपुर संयुक्त मजिस्ट्रेट पद पर नियुक्त किया गया है। सहायक मजिस्ट्रेट गाजियाबाद पद पर कार्यरत अयान जैन को आजमगढ़ संयुक्त मजिस्ट्रेट पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आगरा सहायक मजिस्ट्रेट पद पर कार्यरत शिवम कुमार को महाराजगंज संयुक्त मजिस्ट्रेट पद पर नियुक्त किया गया है। अनिमेष वर्मा, सहायक मजिस्ट्रेट, प्रयागराज को संयुक्त मजिस्ट्रेट देवरिया पद पर भेजा गया है।

अंशुल हिंदल, सहायक मजिस्ट्रेट, मिर्जापुर अब सुल्तानपुर संयुक्त मजिस्ट्रेट पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। शुभांशु कटियार को जौनपुर और विनोद कुमार मीणा को औरैया संयुक्त मजिस्ट्रेट पद पर नियुक्त किया गया है। कानपुर देहात के संयुक्त मजिस्ट्रेट पद पर रमेश चंद्र कुमार और कुशीनगर संयुक्त मजिस्ट्रेट पद पर जी. अक्षय दीपक को भेजा गया है। मैनपुरी संयुक्त मजिस्ट्रेट पद की जिम्मेदारी तेजस के. को दी गई है, जो पहले सहायक मजिस्ट्रेट बाराबंकी पद पर कार्यरत थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
IAS Transfer: एक साथ 18 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी, देखें लिस्ट