Hindi News

योगी आदित्यनाथ ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें, बोले- “आजादी के शताब्दी वर्ष तक उत्तर प्रदेश एक विकसित प्रदेश होगा”

Written by:Atul Saxena
Last Updated:
योगी आदित्यनाथ ने कहा उत्तर प्रदेश अपने शॉर्ट टर्म, मीडियम टर्म और लॉन्ग टर्म प्लानिंग के तहत वर्ष 2029-30 तक 'गरीबी मुक्त' उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होगा।
योगी आदित्यनाथ ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें, बोले- “आजादी के शताब्दी वर्ष तक उत्तर प्रदेश एक विकसित प्रदेश होगा”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ के मुख्य समारोह में शामिल हुए उन्होंने विधान भवन लखनऊ में आयोजित समारोह में शामिल होकर भारत माँ के वीर सपूतों को नमन किया और ध्वजारोहण किया, उन्होंने कहा स्वतंत्रता का अर्थ राष्ट्रीय कर्तव्यों का पालन है। जब उत्तर प्रदेश का प्रत्येक नागरिक एक स्वर और एक भाव से अपने उत्तरदायित्व निभाएगा तब ‘विकसित भारत’ का सपना साकार होगा।

योगी आदित्यनाथ ने कहा यह पावन दिवस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष की अमूल्य देन है, जिन्होंने उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक पूरे देश को स्वाधीनता आंदोलन से जोड़ा और सैकड़ों वर्षों की गुलामी से हमें मुक्त कराया, उन्हें मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

आज भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था

सीएम योगी ने कहा पिछले 11 वर्षों में भारत के विकास की यात्रा का आत्मावलोकन करने का अवसर हम सब भारतवासियों को मिला है, याद करिए 11 साल पहले भारत दुनिया की 11वीं बड़ी अर्थव्यवस्था था और अब एक सुनियोजित प्रयास, व्यापक कार्ययोजना और टीम वर्क का परिणाम है कि आज भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

लखनऊ में बनी ब्रम्होस मिसाइल से हिल गया दुश्मन 

योगी ने कहा आज भारत के पास सामर्थ्य है, शक्ति है, मेक इन इंडिया की ताकत को ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुश्मनों ने महसूस किया है दुनिया ने महसूस किया है। उन्होंने कहा लखनऊ में बनी ब्रम्होस मिसाइल जब दुश्मन के घर में घुसकर उसके अड्डों को तहस नहस करती है तो दुश्मन को भी भारत के स्वदेश मॉडल पर विश्वास हो जाता है।

विजन डॉक्यूमेंट पर पूरी रात चर्चा 

योगी ने कहा 13 और 14 आगस्त को पूरी रात उत्तर प्रदेश विधायिका में चर्चा हुई ये चर्चा विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर भारत, आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश पर थी। वोकल फॉर लोकल  के इस अभियान के साथ हम सबको मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने बाते अकि इसके लिए सरकार ने तीन थीम पर कार्य करना शुरू किया है ये हैं अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति और जीवन शक्ति।

2047 तक विकसित उत्तर प्रदेश बनाने का लक्ष्य 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा हम 12 सेक्टर के विशेषज्ञों के परामर्श करेंगे उनके अनुभवों का लाभ लेंगे और फिर अगले तीन महीने में उत्तर प्रदेश अपना विजन डॉक्यूमेंट बनाकर ‘विकसित भारत’ की तर्ज पर ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के निर्माण के लिए आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा 2047 तक आजादी के शताब्दी वर्ष तक उत्तर प्रदेश विकसित प्रदेश बन जायेगा।

उत्तर प्रदेश ने देख लिया है कि कैसे दंगा मुक्त हुआ जाता है

पीएम मोदी ने किया है ‘वोकल फॉर लोकल’ का आह्वान

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews