अयोध्या राम मंदिर दान और चढ़ावा चोरी मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस्तीफा दे दिया है, घटना सामने आने के बाद से उनपर आरोप लगाये जा रहे थे, वे विपक्षी पार्टियों के नेताओं के निशाने पर थे उनपर इस्तीफे का दबाव था इसलिए आज उन्होंने पद छोड़ दिया उनके साथ ही ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने भी पद से इस्तीफा दे दिया है और खुद को ट्रस्ट से अलग कर लिया है।
चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
राम मंदिर दान चढ़ावा चोरी मामले की जाँच कर रही एसआईटी की शुरूआती जांच रिपोर्ट योगी सरकार को सौंपे जाने के बाद कल गुरुवार को अयोध्या पुलिस ने 8 आरोपियों पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया और आज शुक्रवार को दो बड़े इस्तीफे हो गए, खबर है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, उनके साथ ही ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने भी इस्तीफा दे दिया है, सूत्रों की बात पर भरोसा करें तो विश्व हिन्दू परिषद् ने दोनों पदाधिकारियों को इस्तीफा देने की सलाह दी थी।
इस्तीफे पर ट्रस्ट लेगा फैसला
खबर है कि चंपत राय और अनिल मिश्रा ने ट्रस्ट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है, जिसपर ट्रस्ट की बैठक में फैसला लिया जायेगा, राम मंदिर ट्रस्ट ही निर्णय लेगा कि इस्तीफा स्वीकार किया जाये या नहीं, हालाँकि अभी इस्तीफे को लेकर ट्रस्ट की तरफ का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
8 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ़्तारी
आपको बता दें एसआईटी द्वारा शुरुआती रिपोर्ट सरकार को सौंपने के बाद गुरुवार को पुलिस ने केस दर्ज किया था और फिर 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में चंपत राय के करीबी टिन्नू यादव के अलावा सुभाष श्रीवास्तव, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, करुणेश पांडे, मनीष यादव, अविनाश शुक्ला और रमाशंकर मिश्र शामिल हैं। पुलिस इन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी , यदि अन्य नामों का खुलासा होता है तो जाँच के बाद एफआईआर में उन नामों को भी जोड़ेगी।








