Hindi News

यूपी में लूटखोरी चरम पर, भाजपा ने पूरे देश को बर्बाद कर दिया; शिवपाल यादव का योगी सरकार पर हमला

Written by:Saurabh Singh
Published:
Last Updated:
शिवपाल ने दावा किया कि यूपी में गुजरात की कंपनियां भारी कमीशन देकर घटिया काम कर रही हैं। सड़कें एक साल भी नहीं टिक पा रही हैं।
यूपी में लूटखोरी चरम पर, भाजपा ने पूरे देश को बर्बाद कर दिया; शिवपाल यादव का योगी सरकार पर हमला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। सपा व्यापार प्रकोष्ठ के नए कार्यालय के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लूटखोरी चरम पर है और भाजपा ने पूरे देश को बर्बाद कर दिया है।

गुजरात की कंपनियां भारी कमीशन दे रहीं

शिवपाल ने दावा किया कि यूपी में गुजरात की कंपनियां भारी कमीशन देकर घटिया काम कर रही हैं। सड़कें एक साल भी नहीं टिक पा रही हैं। उन्होंने कहा, “भाजपा की सरकार और नेताओं ने बिहार समेत पूरे देश को लूट लिया है।”

तेजस्वी यादव की बनेगी सरकार

बिहार विधानसभा चुनाव पर बोलते हुए शिवपाल ने भरोसा जताया कि वहां तेजस्वी यादव की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की लूट से तंग आ चुकी है और बदलाव तय है। महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप जीत पर शिवपाल ने खुशी जताई। उन्होंने कहा, “हमारी महिला टीम ने देश का नाम रोशन किया है। सपा ने हमेशा खिलाड़ियों और महान विभूतियों को सम्मान दिया है।”

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !