UP IAS Transfer: यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने 2 IAS समेत 18 PCS अधिकारियों को इधर से उधर किया है। ये तबादले प्रशासनिक जरूरतों और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद प्रतीक्षारत चल रहे 1994 बैच के आइएएस अधिकारी अमित कुमार धोष को सचिवालय प्रशासन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।हरदोई में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात आइएएस अधिकारी दीक्षा जोशी को मेरठ का संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
ये भी पढ़ें
1मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर राष्ट्रीय वानिकी संवाद का किया उद्घाटन, प्रकृति के संरक्षण को बताया समय की मांग
2यूपी कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज, अखिलेश यादव ने BJP पर कसा तंज, कहा- 2027 में होगा अगला बड़ा शपथ ग्रहण समारोह
3अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ- “यदि वन हैं तो जल है, जल और वन हैं तो वायु है और अगर वायु है तो जीवन है”
4आज मानव वन्यजीव संघर्ष और वानिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों का होगा सम्मान, CM योगी करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन
यूपी में 18 पीसीएस अधिकारियों के तबादले
- अमरेश कुमार को मथुरा जिले में अपर जिलाधिकरी प्रशासन।
- प्रयागराज में अपर मेलाधिकारी रहे दयानंद प्रसाद को अपर निदेशक प्रशासन कृषि विभाग ।
- अभिनव पाठक को एसडीएम आगरा।
- आलोक गुप्ता को एसडीएम कानपुर नगर.
- सुनील कुमार झा को मेजर ध्यान चंद खेल विश्वविद्यालय मेरठ का कुलसचिव।
- नवनीत गोयल को एडीएम न्यायिक महाराजगंज।
- ज्ञानेंद्र नाथ को एसडीएम प्रयागराज ।
- संजय कुमार सिंह ADM प्रशासन मुजफ्फरनगर ।
- नरेंद्र बहादुर सिंह को एडीएम वि.रा. लखीमपुर खीरी।
- अजीत कुमार सिंह को जीएम चीनी मिल संघ उत्तर प्रदेश।
- विनीता सिंह को प्रयागराज विकास प्राधिकरण में सचिव ।
- सिद्धार्थ चौधरी को एसडीएम इटावा।
- परितोष मिश्रा को एसडीएम अलीगढ़।
- शैलेश कुमार दुबे को एसडीएम अमरोहा ।
- सुधीर कुमार को एसडीएम संत कबीर नगर ।
- पुष्पराज सिंह को गोरखपुर विकास प्राधिकरण का सचिव।
- सुमित सिंह को एसडीएम अलीगढ़, अंशिका दीक्षित को एसडीएम बिजनौर ।