UP Weather: मानसून की रफ्तार तेज, आज 60 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मेघगर्जन-वज्रपात की भी चेतावनी, जानें पूरे हफ्ते का हाल

UP Weather Update: मानसूनी गतिविधियां तेज होने से उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर दो-तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि 26 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।
mp Weather

बंगाल की खाड़ी पर बने निम्न दबाव क्षेत्र से मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। उत्तर प्रदेश में पिछले दो-तीन दिन से झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की हैं। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।

20 जुलाई, सोमवार को 60 जिलों में भारी से अति भारी बारिश के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 60 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात के साथ 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।मौसम विभाग ने किसानों और लोगों से सतर्क रहने और मौसम संबंधी सलाह का पालन करने की अपील की है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में अबतक 23% कम बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से 20 जुलाई तक 204.2 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकी अबतक 266.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी।

मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, 20 से 23 जुलाई तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 24 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और भारी बारिश का दौर थमेगा, हालांकि 26-27 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात की भी स्थिति बन सकती है। अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी।

अति भारी बारिश (ऑरेंज अलर्ट): गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, कानपुर देहात, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, जालौन।

भारी वर्षा (येलो अलर्ट): बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर ।

मेघगर्जन एवं वज्रपात (ऑरेंज/येलो अलर्ट): बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हमीरपुर, महोबा, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी, ललितपुर ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
UP Weather: मानसून की रफ्तार तेज, आज 60 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मेघगर्जन-वज्रपात की भी चेतावनी, जानें पूरे हफ्ते का हाल - MP Breaking News