उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से 14 और 15 मार्च को प्रदेश के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर SI पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वह रिजल्ट और प्रोफेशनल आंसर की का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी उन्हें उम्मीदवारों में से एक हैं तो जान लीजिए कि यह कभी भी जारी की जा सकते।

प्रोविजनल आंसर की एक ऐसा जरिया होता है जिसके जरिए उम्मीदवार अपने प्रश्न पत्र के उत्तरों का मूल्यांकन कर पाते हैं। अगर किसी उत्तर को लेकर उनके मन में संशय होता है तो वह इस पर आपत्ति भी दर्ज करवा सकते हैं। चलिए जान लेते हैं कि यह आंसर की आप किस तरह से डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे डाउनलोड होगी प्रोविजनल आंसर की

यूपी पुलिस बोर्ड की ओर से प्रोविजनल आंसर की कभी भी जारी की जा सकती है। कुछ आसान से स्टेप्स में आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

  • आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आंसर की का सेक्शन दिखाई देगा।
  • इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने UP Police SI Answer Key 2026 की लिंक आएगी।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपना लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी।
  • यहां जानकारी दर्ज करते ही आंसर की आपके सामने खुल जाएगी।

इन पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से 4543 उम्मीदवारों का चयन किया जाने वाला है। इसमें सब इंस्पेक्टर के 4242 पद रखे गए हैं। सब इंस्पेक्टर महिला के 106 पद, प्लाटून कमांडर के 135 पद और एसआई प्लाटून कमांडर स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स के 60 पद रखे गए हैं।

कब और कैसे हुई परीक्षा

यूपी बोर्ड की ओर से प्रदेश के 75 जिलों में परीक्षा का आयोजन 14 और 15 मार्च को किया गया था। इसमें 400 अंक का प्रश्न पत्र था जिसमें 160 बहुविकल्पीय सवाल पूछे गए थे। परीक्षा दो शिफ्ट में हुई जिसमें 10.77 लाखो उम्मीदवार शामिल हुए।