UP Weather Update : होली के समय उत्तर प्रदेश का मौसम एकदम से बदला रहने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 13 से 15 मार्च तक प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बारिश होने की संभावना है। इससे पहले दो दिन 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा की चेतावनी जारी की गई। 16 मार्च से प्रदेश में मौसम फिर से साफ हो जाएगा।
आज प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ बना रह सकता है। इस दौरान किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी है। 12 मार्च को नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा जिसके असर से अलीगढ़, आगरा, मथुरा, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, बुलंदशहर, हाथरस और बहराइच में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी यूपी में मौसम परिवर्तनशील रहेगा।
ये भी पढ़ें
12.5 लाख शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, ग्रेच्युटी सीमा में इजाफा, 20 लाख से बढ़कर हुई 25 लाख, आदेश जारी
2UP Weather : 24 घंटे में करवट लेगा मौसम, बादलों की आवाजाही, गुरुवार से 21 मार्च तक बारिश का दौर, आंधी-ओलावृष्टि के भी आसार
3राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के वृंदावन दौरे के लिए प्रशासन ने तैयार किया रूट प्लान, 600 से अधिक यातायात कर्मी संभालेंगे ट्रैफिक
4वरुण गांधी ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, क्या यूपी की सियासत में होने वाला है बदलाव?
16 मार्च तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम
- 12 तारीख को मौसम साफ रहने के साथ प्रदेश के दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
- 13 मार्च को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें तो पूर्वी यूपी में मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है। इस दौरान दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
- 14 मार्च को भी पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेगी। जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। हालांकि इस अवधि में तेज हवा का कोई अलर्ट नहीं जारी हुआ है।
- 15 मार्च को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है।पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। प्रदेश में 16 मार्च को मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा।