बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए कम दबाव के क्षेत्र के चलते उत्तर प्रदेश में आज शनिवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश औकी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश के भी आसार है। 28 से 31 जुलाई तक प्रदेश में मध्यम से भारी की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी लखनऊ में आज तापमान अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 28 डिग्री तक रहेगा। हल्के बादलों के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना है।
आज शनिवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट
ये भी पढ़ें
114 मार्च को उत्तर प्रदेश के सभी शहरों में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलझाए जाएंगे बिजली विभाग से लेकर बैंक रिकवरी तक के मामले
2UP Weather : नए सिस्टम से बदलेगा मौसम, 15 मार्च से छाएंगे बादल, बारिश के भी आसार, पढ़ें IMD का ताजा पूर्वानुमान
3UP Police SI Admit Card: यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, आसान स्टेप्स में करें डाउनलोड
4CM योगी की सरकार गंगा पुल प्रोजेक्ट पर खर्च करेगी 753.13 करोड़ रुपये, इन इलाकों को मिलेगा लाभ
- बांदा, चित्रकूट, आगरा प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, मुरादाबाद, रामपुर , बरेली,पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश
- सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया और आसपास के इलाकों में अत्यधिक बारिश के साथ 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।
- बलिया, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर ,प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, सहारनपुर, अलीगढ़, मथुरा ,हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है।
31 जुलाई तक जारी रहेगा यूपी में बारिश का दौर
- 26-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
- 27-07-2025: पश्चिमी में कुछ / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
- 28-07-2025: पश्चिमी में अनेक / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
- 29-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
- 30-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
- 31-07-2025: पश्चिमी में कुछ / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
UP Weather Forecast till 31 July