MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

UP Weather : आज शुक्रवार को 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 55 शहरों में बादल-बिजली-तेज हवा, पढ़े मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

28 जून से 1 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना हैऔर कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है।आज शुक्रवार को 40 से ज्यादा जिलों में मध्यम से भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान है।
up weather

उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों में मानसून फिर सक्रिय होगा और फिर 2 जुलाई तक झमाझम बारिश का दौर चलेगा। आज शुक्रवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में गरज चमक के साथ बारिश और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। इस अवधि में प्रदेश के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है।

इस दौरान पश्चिमी यूपी में कई जगह पर भारी बारिश होने की संभावना है।अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 28 जून से 2 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने के आसार है और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है।

शुक्रवार को इन जिलों में बादल बारिश बिजली का अलर्ट

  • सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश ।
  • मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर ,बागपत ,अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा , झांसी ,बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना ।

पश्चिमी/पूर्वी उत्तर प्रदेश

  • 27 जून- कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछार। तेज सतही हवा (गति 20-30 किमी/घंटा)कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात ।
  • 28 जून –अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछार।
  • कहीं-कहीं भारी वर्षा /मेघगर्जन के साथ वज्रपात
  • 29 जून- लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछार।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात
  • 30 जून- लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछार।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात /भारी से बहुत भारी वर्षा
  • 1 जुलाई- लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछार।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात /भारी से बहुत भारी वर्षा
  • 2 जुलाई- लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछार/कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात /भारी से बहुत भारी वर्षा

UP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews