MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

ग्रेजुएट के लिए सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का मौका, 250 पदों पर निकली भर्ती, 28 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

सुप्रीम कोर्ट ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एप्लिकेशन प्रोसेस जल्द शुरू होगा। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
supreme court recruitment 2026

सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया ने ग्रुप बी जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पदों पर भर्ती (Supreme Court Recruitment) निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू होने वाली है।  नोटिफिकेशन 30 सितंबर को ही जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट https://www.sci.gov.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 250 है। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये प्लस बैंक चार्ज है। एससी/एसटी/ओबीसी/ नॉन क्रीमी लेयर/एक्स सर्विसमैन और फिजिकली चैलेंज्ड उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये प्लस बैंक चार्ज है। पेमेंट केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किया जाएगा। आंसर-की ऑब्जेक्शन फीस 100 रुपये है।

योग्यता और आयु सीमा 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उन्हें कंप्यूटर ऑपरेशन का नॉलेज 35 WPM टाइपिंग स्पीड के साथ होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती चरण प्रक्रिया में चार चरण शामिल होंगे। पहले चरण में ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट आयोजित किया जाएगा। जिसकी अवधि 1 घंटे 30 मिनट होगी। यह कुल 100 अंकों का होगा। इसके बाद टाइपिंग टेस्ट का होगा। जिसकी अवधि 10 मिनट होगी, यह कुल 50 अंकों का होगा। तीसरा चरण लिखित परीक्षा का होगा, जो इंग्लिश भाषा में आयोजित किया जाएगा। अंतिम चरण इंटरव्यू का होगा। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स के लेवल 6 के तहत भत्ते के साथ 35,400 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।

कब होगी परीक्षा?

परीक्षा की तारीख भी घोषित हो चुकी है। ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट का आयोजन 20 नवंबर 2026 को किया जाएगा। जिसकी उत्तर कुंजी 22 नवंबर को जारी होगी। उम्मीदवारों को 23 नवंबर तक आपत्ति दर्ज करने का मौका मिलेगा। निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा। इसके बाद टाइपिंग स्पीड टेस्ट, डिस्क्रिप्टिव टेस्ट और इंटरव्यू का आयोजन किया जाएग। जिसकी तारीख अब तक घोषित नहीं हुई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
ग्रेजुएट के लिए सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का मौका, 250 पदों पर निकली भर्ती, 28 अक्टूबर तक भरें फॉर्म