MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

ECIL ने निकाली 310 पदों पर भर्ती, 11 अक्टूबर तक भरें फॉर्म, जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया 

ईसीआईएल ने 300 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन विंडो एक्टिव कर दिया है। आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
ECIL Recruitment 2026

इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया ने आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (ECIL Recruitment) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार 11 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://www.ecil.co.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। कैंडीडेट्स के पास तेलंगाना का डोमिसाइल होना चाहिए।

रिक्त पदों की संख्या कुल 310 है। 13 ट्रेड में उम्मीदवारों की भर्ती होने वाली है। इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के लिए 86, फिटर के लिए 87, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के लिए 41 , वेल्डर के लिए 16, इलेक्ट्रीशियन के लिए 50, मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन के लिए 5, टर्नर के लिए 8 मशीनिस्ट के लिए 7, मशीनिस्ट (जी) के लिए दो, पेंटर के लिए दो, कारपेंटर के लिए दो, प्लंबर के लिए दो और डीजल मैकेनिक के लिए दो पद खाली हैं।

योग्यता और आयु सीमा 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आईटीआई पास सर्टिफिकेट यानी एनसीवीटी सर्टिफिकेट संबंधित ट्रेड में होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा 31 अक्टूबर 2026 तक कम से कम 18 साल होनी चाहिए। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है। ओबीसी के लिए 28 वर्ष और एससी/ एसटी उम्मीदवारों के लिए 30 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा, जिसे आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। 70% सीट सरकारी आईटीआई छात्रों के लिए होगी। 30% सीट प्राइवेट आईटीआई स्टूडेंट के लिए होगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जिसकी जानकारी उम्मीदवारों को ईमेल के जरिए दी जाएगी।  दस्तावेज सत्यापन के दौरान उम्मीदवारों को जरूरी सर्टिफिकेट और डॉक्यूमेंट के साथ उपस्थित होना होगा।

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप पोर्टल https://www.apprenticeshipindia.gov.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद वे ईसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर ह्यूमन रिसोर्सेस सेक्शन में “करंट जॉब ओपनिंग” लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवारों को पंजीकृत ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड या प्रिंट करके रखने की सलाह दी जाती है। भविष्य में इसकी जरूरत पड़ सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
ECIL ने निकाली 310 पदों पर भर्ती, 11 अक्टूबर तक भरें फॉर्म, जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया