MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

Exam Calendar: अक्टूबर में होंगी ये 15 बड़ी परीक्षाएं, IBPS PO मेंस और RRB JE सीबीटी-1 भी शामिल, देखें लिस्ट 

अक्टूबर में कई परीक्षाएं आयोजित होंगी। 4 तारीख को आईपीएस पीओ मेंस है। रेलवे की 4 परीक्षाएं भी लिस्ट में शामिल हैं। आइए जानें कब कौन-सा एग्जाम होगा?
Exam Calendar september 2026

सितंबर का महीना सरकारी नौकरी के उम्मीदवारों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण होने वाला है। एसएससी, आईबीपीएस और रेलवे समेत कई भर्ती परीक्षाओं का आयोजन होने वाला है। तारीख भी घोषित हो चुकी है।  कर्मचारी चयन आयोग ने 30 सितंबर ही एसएससी सीजीएल परीक्षा शुरू कर दी है, जो 30 अक्टूबर तक जारी रहेगा। एडमिट कार्ड भी उपलब्ध हो चुके हैं।

एसएससी सीपीओ और जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का आयोजन अक्टूबर या नवंबर में संभावित है। स्टेनोग्राफर ग्रेड सी डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जाम 2025 स्किल टेस्ट का आयोजन 11 अक्टूबर को होगा। इसके अलावा रेलवे और कई बैंकिंग परीक्षाएं भी इस लिस्ट में शामिल हैं। परीक्षाओं की तारीख में बदलाव भी हो सकते हैं। इसलिए संबंधित एग्जाम की आधिकारिक वेबसाइट अपडेट के लिए विजिट करने की सलाह दी जाती है।

अक्टूबर में रेलवे की कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं

आरआरबी भी जूनियर इंजीनियर सीबीटी 1 का आयोजन करने जा रहा है। आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में 12 और 13 अक्टूबर को होगा। परीक्षा के 10 दिन से पहले शहर सूचना पर्ची और 4 दिन पहले प्रवेश पत्र जारी होंगे। आरआरबी जेई सीबीटी-1 का आयोजन 27, 28 और 30 अक्टूबर को होगा। आरआरबी टेक्नीशियन सीबीटी-1 का आयोजन 6, 7, 8 और 9 अक्टूबर को होगा।

ये बैंकिंग परीक्षाएं भी लिस्ट में शामिल 

आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा का आयोजन 4 अक्टूबर को होने वाला है। प्रारंभिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवार इसमें शामिल हो सकते हैं। पीईटी लिंक एक्टिव हो चुका है। जल्द ही प्रवेश पत्र जारी होंगे। अपडेत के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट http://www.ibps.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर को आयोजित होगी। बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ परीक्षा का आयोजन 3 अक्टूबर को होगा।

अक्टूबर में आयोजित होने वाली परीक्षाओं की लिस्ट 

  1. एसएससी सीजीएल- 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक
  2.  बीओबी एलबीओ परीक्षा- 3 अक्टूबर
  3. आओबीपीएस पीओ मेंस – 4 अक्टूबर
  4. HPPSC HPAS मेंस- 4 अक्टूबर से शुरू
  5. आरआरबी टेक्नीशियन परीक्षा-  6-9 अक्टूबर
  6. आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर- 12 और 13 अक्टूबर
  7. आईबीपीएस क्लर्क पीओ- 10 और 11 अक्टूबर
  8. आरआरबी जेई सीबीटी 1- 27 से 30 अक्टूबर
  9. PFRDA ग्रेड ए फेज 1- 15 अक्टूबर
  10. UIIC एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर परीक्षा- 22 अक्टूबर
  11. जम्मू कश्मीर बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा- 19 अक्टूबर से शुरू
  12. UPSSSC PET- 25 अक्टूबर से 1 नवंबर तक
  13. पीएसएसएसबी क्लर्क परीक्षा- 11 अक्टूबर
  14. पीएसएसएसबी ग्रुप डी- 25 अक्टूबर
  15. बीपीएससी 72वीं सीसीई- 25 अक्टूबर
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
Exam Calendar: अक्टूबर में होंगी ये 15 बड़ी परीक्षाएं, IBPS PO मेंस और RRB JE सीबीटी-1 भी शामिल, देखें लिस्ट