Hindi News

UP Weather : 2 दिन प्रदेश में घने कोहरे- कोल्ड डे का अलर्ट, शनिवार से बदलेगा मौसम, बादल- बारिश के फिर आसार, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

Written by:Pooja Khodani
Published:
बुधवार गुरुवार को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में कोल्ड वेव और घना कोहरा छाया रहेगा। शनिवार रविवार को पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बादल छाने के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
UP Weather : 2 दिन प्रदेश में  घने कोहरे- कोल्ड डे का अलर्ट, शनिवार से बदलेगा मौसम, बादल- बारिश के फिर आसार, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आज बुधवार 8 जनवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है लेकिन पश्चिमी एवं पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं पर शीत दिवस और अति घना कोहरा छाने की संभावना है। 11 जनवरी तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा।इस दौरान रात के पारे में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी।

आज बुधवार को अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।कड़ाके की ठंड के चलते यूपी में इंटर तक के सभी बोर्डों के स्कूलों में समय बदल दिया गया है। नए समय के तहत अब सुबह 9:30 के बजाय स्कूल 10:00 बजे से खुलेंगे और 3:30 के बजाय अब 3:00 बजे छुट्टी की जाएगी।

UP Weather : कोल्ड डे/घने कोहरे का अलर्ट

  • कौशाम्बी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं में घना कोहरा ।
  • श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत एवं आसपास कोल्ड डे।

गुरूवार को कैसा रहेगा मौसम

9 जनवरी को लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा और मेरठ में ज्यादा ठंड रहेगी और कोहरा छाया रहेगा। आजगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत आसपास में घना कोहरा छाया रह सकता है।

मकर संक्रांति से पहले इन जिलों में बादल-बारिश

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक,10 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जिसका प्रभाव 11 और 12 जनवरी को देखने को मिलेगा।इस दौरान पश्चिमोत्तर हिस्सों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

 

 

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews