UP Weather Alert Today: 2 दिन बाद उत्तर प्रदेश का मौसम एक बार फिर बिगड़ने वाला है। 31 जनवरी को पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश के साथ छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। वही पश्चिमी विक्षोभ के असर से 1 और 2 फरवरी को भी पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश के आसार है। अगले 24 घंटों के दौरान यूपी के अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा।
आज 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन प्रदेश में मौसम साफ रहेगा लेकिन कहीं कहीं मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। 33 जिलों में बुधवार को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।अधिकतम तापमान में 4 दिन में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि तो न्यूनतम तापमान अगले 5 दिनों के दौरान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होगी।30 जनवरी को मौसम साफ रहने के साथ ही तराई क्षेत्र में कहीं-कहीं पर घना कोहरा छाने की संभावना है।
ये भी पढ़ें
1महाकुंभ में रुद्राक्ष बेचकर चर्चा में आई मोनालिसा के मुस्लिम युवक से शादी करने पर भड़का संत समाज, उठाई जांच की मांग
2उत्तर प्रदेश में LPG और पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी करने वालों पर सख्त प्रशासन, 24 FIR दर्ज, 6 गिरफ़्तार
3सपा सांसद अवधेश प्रसाद के राम रसोई बंद होने के दावे पर प्रबंधन का पलटवार, कहा- ‘अधूरी जानकारी पर बयानबाजी’
4उत्तर प्रदेश में अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न, गोरखपुर से मुरादाबाद तक मस्जिदों में मुल्क की तरक्की के लिए उठी दुआएं
बुधवार को इन शहरों में कोहरे का अलर्ट
- गोरखपुर, बस्ती, संतकबीरनगर, कुशीनगर, श्रावस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर ,बहराइच, लखीमपुर खीरी, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और उसके आसपास के इलाकों में घना से अत्यधिक घना कोहरा छाने ।
- आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोंडा, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर और सहारनपुर , शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और उसके आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाने का अलर्ट।
उत्तर प्रदेश : पूरे हफ्ते के मौसम का ताजा हाल
- 31 जनवरी को पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश के साथ छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।इस दिन प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सें में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
- पश्चिमी यूपी में 31 जनवरी से 2 फरवरी तक कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
- 1 और 2 फरवरी को पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश होने के आसार हैं। अगले 4 दिन में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तो न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों के दौरान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।