UP Weather Update : मानसून की विदाई के साथ उत्तर प्रदेश का मौसम एकदम से बदल गया है। तापमान बढ़ने से गर्मी व उमस का अहसास होने लगा है। अगले 48 घंटे कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। लेकिन 25 सितंबर को एक नए वेदर सिस्टम के एक्टिव होने से फिर बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी, जिसका असर 28 सितंबर तक रहेगा।आने वाले चार-पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि तो न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।
28 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम का हाल
ये भी पढ़ें
लखनऊ मौसम केन्द्र के मुताबिक, 23-24 सितंबर तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क बना रहेगा। 25 सितंबर से फिर मौसम बदलेगा और पूर्वी यूपी में कहीं कहीं बारिश की संभावना है। 25 सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दबाव के असर से 28 सितंबर तक पश्चिमी और पूर्वी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।हालांकि इस दौरान कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।
मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम
अयोध्या, आगरा, अलीगढ़, झांसी, ललितपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, चित्रकुट, बांदा, गोरखपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलिया, गाजीपुर, मऊ, वाराणसी, आजमगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, जौनपुर, बस्ती, श्रावस्ती, उन्नाव, हमीरपुर, महोबा, इटावा, मैनपुरी, एटा, हाथरस, फिरोजाबाद, बदायूं, रामपुर, बरेली और लखीमपुर खीरी में मौसम साफ होगा।
अबतक कितनी हुई वर्षा
1 जून से 21 सितंबर तक उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 719.3 मिमी के सापेक्ष 695.6 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई, जो कि सामान्य से तीन प्रतिशत कम है।आमतौर पर मानसून वापसी का सामान्य समय सितंबर के चौथे सप्ताह से होता है, उम्मीद है कि इस बार भी मानसून अपने सामान्य समय में ही वापसी कर सकता है। इस वर्ष मानसून 18 जून से सक्रिय हुआ था।
23 से 27 सितंबर तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम
- 23-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क ।
- 24-09-2025:पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क ।
- 25-09-2025: पश्चिमी में मौसम शुष्क / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 26-09-2025: पश्चिमी में कहीं कहीं / पूर्वी यूपी में कुछ कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 27-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 28-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
UP Weather Forecast Till 28 September