Hindi News

UP Weather : 18 नवंबर तक मौसम साफ, रातें सर्द, पारे में गिरावट, पढ़े मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

Written by:Pooja Khodani
Published:
13 से 18 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। दोपहर के धूप खिली रहेगी, लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा।
UP Weather : 18 नवंबर तक मौसम साफ, रातें सर्द, पारे में गिरावट, पढ़े मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में 13 से 18 नवंबर तक मौसम साफ व शुष्क रहेगा।इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।हालांकि पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है लेकिन अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। कहीं कहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 से लेकर 6 डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया जा रहा है, जिससे सुबह व शाम के समय ठंडक महसूस हो रही है।बुधवार को इटावा में 8.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। बुलंदशहर में 27 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

पूरे हफ्ते ना शीतलहर ना बारिश, सिर्फ चलेगी ठंडी हवा

लखनऊ मौसम केन्द्र के मुताबिक, लखनऊ में गुरुवार को सुबह व शाम कोहरा छाएगा।अधिकतम 28 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले दो दिनों तक प्रदेश में रात के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी,उसके बाद पछुआ हवाओं का रुख बदलने से ठंड में थोड़ी कमी आएगी। प्रदेश में इन दिनों उत्तरी पश्चिमी हवाएं चल रही हैं जिससे नमी आ रही है  जिससे रात का न्यूनतम 12 से 14 डिग्री सेल्सियस और दिन का तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा रहा है।आने वाले 7 दिन तक मौसम शुष्क बना रहेगा और न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। इसके अलावा सुबह व शाम को मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। इस बीच यूपी में किसी भी प्रकार को कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस अवधि में न तो कहीं बारिश होगी ना ही शीतलहर चलेगी।

13 से 18 नवंबर तक मौसम शुष्क

  • 13-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 14-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 15-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 16-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 17-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 18-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क

पिछले 24 घंटे कहां कैसा रहा मौसम

UP Weather Forecast Till 18 December

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews