उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है जिसके चलते प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है।आज रविवार को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। कहीं-कहीं पर बादल गरजने एवं बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। इस दौरान दोनों हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
फिलहाल 27-28 जून तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। 22 और 23 जून को प्रदेश में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी और इसके बाद 2 से 4 डिग्री पारा नीचे जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान में इस दौरान कोई बड़ा बदलाव आने के आसार नहीं हैं।
रविवार को इन जिलों में बादल, बिजली बारिश का अलर्ट
- मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर और शामली में अति भारी बारिश
- वाराणसी, संत रवि दास नगर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, बहराइच, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, अमरोहा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, जौनपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, संभल और बदायूं भारी बारिश।
- प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, चंदौली, वाराणसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, झांसी, ललितपुर, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संत रवि दास नगर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर और महोबा बिजली गिरने चमकने ।
7 दिन का मौसम विभाग का पूर्वानुमान
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 27 जून तक कैसा रहेगा मौसम
- 22 को अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 23 को लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 24 को अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 25 को अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 26 को कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें।
- 27 को कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें।
पूर्वी उत्तर प्रदेश का ऐसा रहेगा मौसम
- 22 को कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात/झोंकेदार हवा (गति 30-40 किमी/घंटा) । कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा ।
- 23 को कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात/झोंकेदार हवा (गति 30-40 किमी/घंटा) । कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा ।
- 24 को कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात/झोंकेदार हवा (गति 30-40 किमी/घंटा)।कहीं-कहीं भारी वर्षा।
- 25 को कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात/झोंकेदार हवा (गति 30-40 किमी/घंटा) की सम्भावना है।
- 26-27 को कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात ।
UP Weather Forecast



मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !





