Hindi News

UP Weather : आज 55 जिलों में बारिश का अलर्ट, बादलों की आवाजाही, वज्रपात-आंधी के भी आसार, जानें IMD नया अपडेट-अपने शहर का हाल

Written by:Pooja Khodani
Published:
शनिवार को प्रदेश के 55 जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तराई के 38 जिलों में 40 से 70 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने और कहीं-कहीं वज्रपात की भी संभावना है।
UP Weather : आज 55 जिलों में बारिश का अलर्ट, बादलों की आवाजाही, वज्रपात-आंधी के भी आसार, जानें IMD नया अपडेट-अपने शहर का हाल

UP Weather Update: पुरवा हवाएं और पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते 5 जून तक उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। आज शनिवार को प्रदेश में अलग अलग स्थानों पर तेज झोंकेदार हवाओं/आंधी के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की चेतावनी जारी की गई।अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

आज शनिवार 31 मई को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं पर और पूर्वी हिस्से में कुछ जगहों पर बारिश के साथ गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने के आसार जताए गए हैं।लखनऊ में बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश के साथ अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम तापमान 28 डिसे रहेगा।

आज शनिवार को इन जिलों में आंधी/बारिश का अलर्ट

  • उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, ज्योतिबाफुले, संभल, रामपुर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, कुशीनगर, हरदोई, सीतापुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, ललितपुर, झांसी, महोबा और हमीरपुर में बारिश आंधी का ऑरेंज अलर्ट। इन जिलों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
  • अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर नगर, लखनऊ, उन्नाव, महामायानगर, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, कांशीरामनगर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, रायबरेली, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर और देवरिया में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं बारिश होने का येलो अलर्ट । इस दौरान प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

UP Weather Forecast

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !