UP Weather Update: पुरवा हवाएं और पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते 5 जून तक उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। आज शनिवार को प्रदेश में अलग अलग स्थानों पर तेज झोंकेदार हवाओं/आंधी के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की चेतावनी जारी की गई।अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
आज शनिवार 31 मई को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं पर और पूर्वी हिस्से में कुछ जगहों पर बारिश के साथ गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने के आसार जताए गए हैं।लखनऊ में बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश के साथ अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम तापमान 28 डिसे रहेगा।
ये भी पढ़ें
1उत्तर प्रदेश में LPG सिलेंडर की कालाबाजारी पर CM योगी सख्त, जमाखोरी करने वालों पर FIR दर्ज करने का दिया निर्देश
2यूपी में LPG सिलेंडर की कमी और कालाबाजारी की अफवाहों पर CM योगी सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
3मेरठ में खुद को IAS बताकर रौब जमाने वाला गिरफ्तार, घर के बाहर लगी थी फर्जी नेम प्लेट
4सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से की मुलाकात, योगी सरकार और नकली संतों पर साधा निशाना
आज शनिवार को इन जिलों में आंधी/बारिश का अलर्ट
- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, ज्योतिबाफुले, संभल, रामपुर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, कुशीनगर, हरदोई, सीतापुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, ललितपुर, झांसी, महोबा और हमीरपुर में बारिश आंधी का ऑरेंज अलर्ट। इन जिलों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
- अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर नगर, लखनऊ, उन्नाव, महामायानगर, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, कांशीरामनगर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, रायबरेली, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर और देवरिया में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं बारिश होने का येलो अलर्ट । इस दौरान प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।