आज शुक्रवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं पर मेघगर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। फिलहाल 16 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा।
11 और 13 जुलाई को प्रदेश के दोनो हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम और मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 14 से 16 जुलाई तक दोनों हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी ।अगले 48 घंटों में यूपी में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट लेकिन न्यूनतम तापमान में 5 दिनों तक कोई बदलाव नहीं होगा ।
ये भी पढ़ें
1राशन कार्ड धारकों के लिए काम की खबर, 28 मार्च तक खाद्यान वितरण, ये होंगे पात्र, जानें अन्य डिटेल्स
2सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सलमान खान से उनके घर पर की मुलाकात, पिता सलीम खान के स्वास्थ्य का हाल जाना
3उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए अच्छी खबर, प्रशासन का कहना- एक हफ्ते में सामान्य हो जाएगी कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति
4सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- ‘बंगाल में हारेगी BJP और यूपी में बदलेगा बुलडोजर ड्राइवर’
आज शुक्रवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट
- बांदा, चित्रकूट, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश ।
- मिर्जापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद और इटावा ,बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने व बिजली चमकने के आसार ।
16 जुलाई तक ऐसा रहेगा पश्चिमी/पूर्वी यूपी में मौसम
- 11-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी बारिश/ मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
- 12-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी बारिश/ मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
- 13-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी बारिश/ मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
- 14-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
- 15-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
- 16-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात।