इन दिनों देश भर में कमर्शियल गैस सिलेंडर और घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति में परेशानी देखने को मिल रही है। इस बारे में उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि कमर्शियल सिलेंडर की स्थिति अगले 5 से 7 दिनों में सामान्य हो जाएगी।
अधिकारियों के मुताबिक कमर्शियल सिलेंडर ना मिल पाने की वजह से होटल रेस्टोरेंट और अन्य उद्योग काफी प्रभावित हुए हैं। उनकी परेशानी को देखते हुए सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाएंगे। नई व्यवस्था तैयार की जा रही है और जिन लोगों की बुकिंग पहले से है उन्हें पहले सिलेंडर मिलेगा। बुकिंग अंतराल को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
जल्द टलेगा संकट
अधिकारियों का कहना है कि जो स्थिति अभी बनी हुई है उसे हर दिन सुधारने की कोशिश की जा रही है। 5 से 7 दिनों के अंदर इसे पूरी तरह से सामान्य करने का लक्ष्य रखा गया है। गैस कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने की वजह से हर दिन स्थिति बिगड़ रही है। यही वजह है कि प्रशासन ने गैस एजेंसी का डाटा इकट्ठा कर एक के बाद एक कमर्शियल सिलेंडर देने का निर्णय लिया है।
हालांकि यह साफ तौर पर कहा गया है कि जरूरत के हिसाब से कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाएंगे। किसी भी कीमत पर जमाखोरी नहीं करने दी जाएगी। इस तरह के लोगों पर नजर रखने के लिए टीम तैयार की गई है। जो यह देखेगी कि वास्तव में उतनी खपत हो रही है या नहीं जितनी बुकिंग करवाई गई है। अगर स्थिति सही नहीं मिलती है तो उपभोक्ता पर कार्रवाई की जाएगी।
लिया जाएगा डाटा
प्रशासन इस उद्देश्य से कमर्शियल सिलेंडर के उपलब्धता शुरू करने जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों का कैसे पहुंचा जा सके। ऐसा ना हो कि एक उपभोक्ता ज्यादा बुकिंग करवा ले और दूसरे को उसका लाभ न मिले। यही वजह है कि हर घंटे गैस एजेंसी से डाटा लिया जाएगा। राजधानी में पीएनजी कनेक्शन तर्कों की संख्या 80 हजार है जिनमें से अधिकतर लोगों ने घरेलू सिलेंडर की बुकिंग करवाई है। कुछ उपभोक्ता ऐसे हैं जो आप आपात स्थिति के लिए अपना सिलेंडर भरवा कर रखना चाहते हैं।






