Hindi News

उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को CM योगी का तोहफा, आवास और स्वास्थ्य से जुड़ी कई योजनाओं की होगी शुरुआत

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिकों के उत्थान के लिए कई नई योजनाओं को शुरू करने का प्लान बनाया है। आज श्रम वीर गौरव समारोह 2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन योजनाओं का पिटारा खोलने वाले हैं।
उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को CM योगी का तोहफा, आवास और स्वास्थ्य से जुड़ी कई योजनाओं की होगी शुरुआत

उत्तर प्रदेश में आज श्रम वीर गौरव समारोह 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रमिकों के लिए कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने वाले है।

पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में श्रमिक आंदोलन देखने को मिला था इसके बाद उनके वेतनमान में वृद्धि की गई थी। इस वेतन वृद्धि के बाद अब कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की जा रही है। यह सभी स्वास्थ्य, आवास, कौशल विकास, और डिजिटल सुविधाओं से भरपूर होने वाली है।

CM योगी का श्रमिकों को तोहफा

आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाने वाला है। जहां श्रमिकों से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। अटल आवासीय योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाने वाला है। इसके अलावा श्रमिकों के लिए नोएडा में डिस्पेंसरी और छात्रावास भी बनाए जाएंगे।

औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 40 वर्ग मीटर के 2000 आवासीय प्लॉट उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसी के साथ औद्योगिक क्षेत्र में 5 एकड़ भूमि पर श्रमिक हॉस्टल बनेंगे। स्किल डेवलपमेंट सेल, आवासीय सुविधाओं और श्रमिक सुविधा केंद्र का विस्तार टाटा समूह के सीएसआर सहयोग से किया जाएगा।

बनेंगे अस्पताल और छात्रावास

ग्रेटर नोएडा की 7.2 एकड़ जमीन पर 300 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा इसके अलावा 500 बेड का कार्यशील महिला छात्रावास की तैयार किए जाने का प्रस्ताव है। सार्वजनिक पुस्तकालय स्थापित किए जाएंगे और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाएगा।

श्रमिकों के परिवार के लिए क्या

श्रमिकों के परिवार के मेधावी छात्रों को टेबलेट वितरित किए जाएंगे। इसके जरिए उन्हें डिजिटल शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा सकेगा। जो समारोह आयोजन किया जा रहा है उसमें प्रमाण पत्र और टूल किट का वितरण किया जाएगा ताकि श्रमिक आत्मनिर्भर बन सकें। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक सहित कई मंत्री और अधिकारी शामिल होने वाले हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews