Hindi News

नोएडा में धारा 163 लागू, संवेदनशील इलाकों में ड्रोन व CCTV से निगरानी, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण?

Written by:Rishabh Namdev
Published:
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर नोएडा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दरअसल 8 मई तक धारा 163 लागू रहेगी और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन व CCTV से निगरानी हो रही है। हाल के विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए प्रशासन ने जोन और सेक्टर में बांटकर पूरी तैयारी की है।
नोएडा में धारा 163 लागू, संवेदनशील इलाकों में ड्रोन व CCTV से निगरानी, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण?

नोएडा में आज 1 मई को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। दरअसल श्रमिक दिवस पर संभावित प्रदर्शन को देखते हुए धारा 163 लागू की गई है। पुलिस ने पूरे जिले को जोन और सेक्टर में बांटकर सुरक्षा का मजबूत प्लान तैयार किया है, जिसमें ड्रोन और CCTV से निगरानी की जा रही है।गौतमबुद्धनगर पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे कमिश्नरेट को 11 जोन और 49 सेक्टर में बांटा है। हर जोन में अलग-अलग टीमों को जिम्मेदारी दी गई है। खासतौर पर नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है।

दरअसल प्रशासन का फोकस औद्योगिक क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले चौराहों पर है जहां पहले भी विरोध प्रदर्शन देखे गए हैं। वहीं इस बार किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पहले से ही सख्त कदम उठाए गए हैं।

ड्रोन और CCTV से हाईटेक निगरानी

वहीं इस बार सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह हाईटेक बनाया गया है। 50 से ज्यादा संवेदनशील जगहों पर ड्रोन कैमरे और CCTV के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर नजर रख रही है जिससे किसी भी संदिग्ध हरकत पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही, मोबाइल पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए लोगों को नियमों की जानकारी दी जा रही है। यह कदम इसलिए भी जरूरी माना जा रहा है क्योंकि हाल ही में हुए प्रदर्शन के दौरान स्थिति अचानक बिगड़ गई थी।

नोएडा में प्रदर्शन और सख्ती की वजह

दरअसल सुरक्षा व्यवस्था में महिला पुलिसकर्मियों की भी बड़ी भागीदारी है जिससे भीड़ को कंट्रोल करने और संवेदनशील मामलों को संभालने में मदद मिलेगी। प्रशासन का दावा है कि इस बार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी है। दरअसल पिछले महीने 14 अप्रैल को नोएडा में श्रमिकों का बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ था जो बाद में हिंसक हो गया था। इस दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा था और पुलिस को सख्ती से कार्रवाई करनी पड़ी थी। उसी घटना के बाद प्रशासन ने अब पहले से ज्यादा सख्ती अपनाने का फैसला किया है।

जानकारी दे दें कि श्रमिकों की मांग वेतन बढ़ाने को लेकर थी, जो कई जगहों पर लंबे समय से चल रही है। सरकार ने इस मुद्दे पर कुछ फैसले भी लिए हैं लेकिन प्रशासन नहीं चाहता कि फिर से हालात बिगड़ें। इसलिए 8 मई तक धारा 163 लागू कर दी गई है, जिससे बिना अनुमति किसी भी तरह का जमावड़ा या प्रदर्शन रोका जा सके।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews