UP Weather : पूरे हफ्ते छाए रहेंगे बादल, 7 मई तक बारिश-आंधी का दौर, गिर सकते हैं ओले, आज इन जिलों में अलर्ट

UP WEATHER UPDATE: नम पुरवा हवाओं के चलते एक हफ्ते तक प्रदेश में मौसम का मिजाज यूही बने रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी 3 से 4 डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है।
mp Weather Update

पश्चिमी विक्षोभ के कारण 7 मई तक उत्तर प्रदेश में बादल-बारिश का दौर जारी रहने वाला है। शुक्रवार (1 मई 2026) को पूर्वी यूपी में मेघगर्जन के साथ कहीं कहीं बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि पश्चिमी यूपी में मौसम साफ व शुष्क रहने का अनुमान है।

इससे पहले गुरुवार (30 अप्रैल 2026) को अयोध्या, लखनऊ, सीतापुर, फर्रुखाबाद, पीलीभीत, गोंडा, वाराणसी, कानपुर,  गाजियाबाद, नोएडा, ललितपुर, आगरा, मथुरा बलिया और गाजीपुर समेत 2 दर्जन जिलों में बारिश दर्जन की गई। उरई प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा, यहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया।इसके अलावा झांसी में 40.5 और आगरा में 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा।  हरदोई में 17 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। बीते दिन हुई बारिश से फसलों को भी अच्छा खासा नुकसान पहुंचा है जिसने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है।

मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (1 मई 2026) के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1-2 मई को छोड़कर 3 से 7 मई तक गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 से 7 मई बादल छाने के साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान मेघगर्जनऔर वज्रपात के साथ 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी स्थिति बन सकती है। 4 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की भी प्रबल संभावना है, इससे बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिलेगी।

शुक्रवार को कहां-कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • नोएडा, गाजियाबाद. अलीगढ़, मथुरा, आगरा, सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर में तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है।
  • बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, अंबेडकर नगर, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, और बहराइच में कहीं-कहीं बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
  • डुमरियागंज, बस्ती, देवरिया, हररिया, बलरामपुर, संतकबीरनगर, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर जिले में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

UP Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews