UP Weather Update : बादल बारिश के बाद एक बार फिर उत्तर प्रदेश का मौसम एक बार फिर से मौसम बदल गया है। सर्द हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठिठुरन बढ़ने लगी है। शनिवार से पछुआ की रफ्तार धीमी पड़ेगी और धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगेगा। फिलहाल 13-14 फरवरी तक मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा।किसी भी क्षेत्र को लेकर अभी कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।
आज शनिवार को 20-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवा चलेगी। इसके बाद मौसम में बदलाव आने से तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। हवा की गति में रविवार के बाद से कमी आएगी और सोमवार से तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। अगले हफ्ते से अधिकतम न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी। सुबह-शाम के समय हल्की ठंडक रहेगी दिन में ठंडक से निजात मिलेगी.
ये भी पढ़ें
12.5 लाख शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, ग्रेच्युटी सीमा में इजाफा, 20 लाख से बढ़कर हुई 25 लाख, आदेश जारी
2UP Weather : 24 घंटे में करवट लेगा मौसम, बादलों की आवाजाही, गुरुवार से 21 मार्च तक बारिश का दौर, आंधी-ओलावृष्टि के भी आसार
3राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के वृंदावन दौरे के लिए प्रशासन ने तैयार किया रूट प्लान, 600 से अधिक यातायात कर्मी संभालेंगे ट्रैफिक
4वरुण गांधी ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, क्या यूपी की सियासत में होने वाला है बदलाव?
UP Weather : पूरे हफ्ते के मौसम का ताजा हाल
- 8 फरवरी को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रह सकता है। दोनों हिस्सों में 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। 2 से 4 डिग्री पारा बढ़ेगा।
- 9 फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ ही देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर धुंध और छिछला कोहरा छाने की संभावना है। इस अवधि में किसी तरह की कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।
- 10 फरवरी से 14 फरवरी तक प्रदेश में धुंध और छिछला कोहरा छाने के आसार हैं। इस बीच प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है।