MP Breaking News

UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट बैठक आज, 18 प्रस्ताव रखे जाएंगे, PRD जवानों के भत्ते में वृद्धि संभव, किसानों को भी मिल सकती है राहत

Yogi cabinet meeting: योगी कैबिनेट बैठक आज, PRD जवानों को मिल सकता है कैशलेस इलाज का तोहफा, ड्यूटी भत्ते में भी वृद्धि संभव, किसानों को 6 लाख तक का कर्ज देने पर भी बन सकती है सहमति, नई खिलौना प्रोत्साहन नीति
Yogi Cabinet Meeting Decisions

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज, मंगलवार को कैबिनेट बैठक होना है। इसमें लगभग 18 प्रस्ताव चर्चा और मंजूरी के लिए रखे जाएंगे। इनमें प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों का ड्यूटी भत्ता व कैशलेस इलाज, वाहनों की फिटनेस के लिए नई नीति, उत्तर प्रदेश खिलौना विनिर्माण प्रोत्साहन नीति और किसानों को सस्ते लोन की सुविधा देने संबंधी प्रस्ताव शामिल हैं।

योगी कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

  • प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों का ड्यूटी भत्ता रोजाना 500 से बढ़ाकर 600 रुपए करने और 5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा का प्रस्ताव। आखिरी बार 2019 में बढ़ाया गया था भत्ता। इससे प्रदेश के करीब 40 हजार जवानों को लाभ मिलेगा
  • किसानों को 6% ब्याज दर पर 6 लाख तक का दीर्घकालिक कर्ज उपलब्ध कराने की योजना का प्रस्ताव।
  • सरकारी राशन वितरण व्यवस्था से जुड़े कोटेदारों के मार्जिन में 25 रुपए प्रति क्विंटल अतिरिक्त बढ़ोतरी का प्रस्ताव।
  • ​राज्य में खिलौना विनिर्माण और कारोबार को बढ़ावा देने के लिए ‘उत्तर प्रदेश खिलौना विनिर्माण प्रोत्साहन नीति’ का प्रस्ताव।
  • भूतपूर्व सैनिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रस्ताव ।
  • अंशदायी स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत पालीक्लीनिकों के निर्माण के लिए ग्राम पंचायत या स्थानीय प्राधिकरणों की भूमि स्थानीय सैन्य प्राधिकरण सेंट्रल कमांड भारत सरकार को मुफ्त दिए जाने का प्रस्ताव
  • अयोध्या (मिल्कीपुर) में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के रीजनल हब/सेंटर के लिए गृह विभाग को 65 एकड़ ग्रामसभा भूमि हस्तांतरित करने का प्रस्ताव।
  • बेसिक शिक्षा विभाग के 14 हजार स्कूलों में स्मार्ट क्लास के लिए आईसीटी लैब बनाने के लिए 300 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल सकती है। प्रत्येक स्कूल को दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे।
  • मथुरा में सरकारी चीनी मिल कंसेशन कम लीज पर एथेनॉल के उत्पादन संयंत्र की स्थापना
  • उत्तर प्रदेश चीनी निगम की तीन मिलों को पेराई सत्र के लिए 500 करोड़ की गारंटी दिए जाने के प्रस्ताव भी पास हो सकते है।
  • वाहनों की फिटनेस नीति, चित्रकूट एक्सप्रेसवे का संशोधित प्रस्ताव, मत्स्य व वित्त विभाग से संबंधित अन्य प्रशासनिक प्रस्ताव भी बैठक में रखे जा सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट बैठक आज, 18 प्रस्ताव रखे जाएंगे, PRD जवानों के भत्ते में वृद्धि संभव, किसानों को भी मिल सकती है राहत - MP Breaking News