MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

हरिद्वार को मिली तीन रेल सेवाओं की सौगात, गरीब रथ का होगा विस्तार, वेरावल और ओखा के लिए चलेंगी नई ट्रेनें

रेल मंत्रालय ने बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ को हरिद्वार तक चलाने की दी मंजूरी, हरिद्वार-वेरावल और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस को भी स्वीकृति
Indian Railways

देहरादून। हरिद्वार से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए तीन नई सुविधाएं जुड़ने जा रही हैं। रेल मंत्रालय ने बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस को हरिद्वार तक चलाने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए दो नई एसी एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन को भी स्वीकृति मिली है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर इन तीनों रेल सेवाओं की जानकारी दी है। इनमें बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस का हरिद्वार तक विस्तार किया जाएगा, जबकि हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस नई रेल सेवाएं होंगी।

सीएम धामी ने पीएम मोदी और रेल मंत्री का जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीनों रेल सेवाओं की मंजूरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बेहतर रेल कनेक्टिविटी से उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों में रेल कनेक्टिविटी की महत्वपूर्ण भूमिका है। केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में रेल सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
हरिद्वार को मिली तीन रेल सेवाओं की सौगात, गरीब रथ का होगा विस्तार, वेरावल और ओखा के लिए चलेंगी नई ट्रेनें - MP Breaking News