Hindi News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अक्टूबर को फिर जाएंगे बिहार, कल्याणपुर और हरसिद्धि में करेंगे चुनावी सभाएं

Written by:Neha Sharma
Published:
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अक्टूबर को बिहार के दौरे पर रहेंगे। यह मुख्यमंत्री धामी का इस महीने बिहार का दूसरा दौरा होगा। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें स्टार प्रचारक के रूप में मैदान में उतारा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अक्टूबर को फिर जाएंगे बिहार, कल्याणपुर और हरसिद्धि में करेंगे चुनावी सभाएं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अक्टूबर को बिहार के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह मोतिहारी जिले के कल्याणपुर और हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाएं करेंगे। यह मुख्यमंत्री धामी का इस महीने बिहार का दूसरा दौरा होगा। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें स्टार प्रचारक के रूप में मैदान में उतारा है।

बिहार जाएंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री धामी का बिहार दौरा पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान को और गति देगा। भाजपा नेतृत्व ने जिन प्रमुख नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है, उनमें मुख्यमंत्री धामी का नाम प्रमुख रूप से शामिल है। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने सहित कई ऐतिहासिक फैसलों से चर्चित हुए मुख्यमंत्री धामी देशभर में युवाओं और राष्ट्रवादी छवि के प्रतीक बन चुके हैं।

इससे पहले भी मुख्यमंत्री धामी बिहार के कई विधानसभा क्षेत्रों जैसे गोरियाकोठी, वारसलीगंज और सिवान में जनसभाएं कर चुके हैं। उनकी सभाओं में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी थी, जिससे पार्टी को संगठनात्मक स्तर पर मजबूती मिली। पार्टी रणनीतिकारों के अनुसार, धामी की सादगी और स्पष्ट राजनीतिक संदेश बिहार के मतदाताओं को प्रभावित कर रहे हैं।

भाजपा के प्रचार अभियान को मिलेगी नई ऊर्जा

भाजपा के कार्यक्रम विभाग संयोजक सुशील चौधरी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री धामी 30 अक्टूबर की सुबह सवा 11 बजे पटना हवाई अड्डे से निजी विमान द्वारा कल्याणपुर रवाना होंगे। वहां महात्मा गांधी मिडिल स्कूल ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर में वह महावीर रामेश्वर इंटर कॉलेज, सोनवर्षा, हरसिद्धि में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री धामी के दौरे से बिहार चुनाव में भाजपा के प्रचार अभियान को नई ऊर्जा मिलेगी। उनकी जनसभाओं में स्थानीय नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी भाग लेंगे। भाजपा को उम्मीद है कि धामी की लोकप्रियता और उनके सशक्त भाषण से जनता में पार्टी के प्रति समर्थन और मजबूत होगा।

Neha Sharma
लेखक के बारे में
A Passionate Digital News writer with deep expertise. Doing Sharp analysis with engaging storytelling. View all posts by Neha Sharma
Follow Us :GoogleNews