उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की पटवारी, लेखपाल और ग्राम विकास अधिकारी (VDO) परीक्षा 21 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। आयोग ने इसके लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार अभी तक प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर पाए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा और साथ में आवश्यक दस्तावेज लेकर जाना अनिवार्य है।
कुल 416 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 416 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारी के 3 पद, आयोग में वैयक्तिक सहायक के 3 पद और महिला कल्याण विभाग में सहायक अधीक्षक के 5 पद भरे जाएंगे। राजस्व विभाग में पटवारी के 119 और लेखपाल के 61 पद रखे गए हैं। ग्राम्य विकास विभाग में ग्राम विकास अधिकारी के 205 पद हैं। पंचायती राज विभाग में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के 16 पद, पर्यटन विकास परिषद में स्वागती के 3 और सहायक स्वागती का 1 पद शामिल है। यह भर्ती राज्य में युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है।
एडमिट कार्ड पर दर्ज जरूरी जानकारी
प्रवेश पत्र पर उम्मीदवार का पूरा नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, जन्म तिथि, फोटो और हस्ताक्षर जैसे विवरण दर्ज होंगे। इसके अलावा लिंग, श्रेणी, परीक्षा केंद्र का नाम, पता, कोड, परीक्षा तिथि, शिफ्ट का समय और रिपोर्टिंग समय भी लिखा होगा। अभिभावक का नाम भी इसमें शामिल रहेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इन सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की दिक्कत न हो। गलत जानकारी मिलने पर तुरंत आयोग से संपर्क करें।
परीक्षा में इन बातों का रखें ध्यान
परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटे पहले पहुंचना जरूरी है। साथ में एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र लेकर जाना होगा। परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट घड़ी या कोई अध्ययन सामग्री ले जाना सख्त मना है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “एडमिट कार्ड” सेक्शन में संबंधित लिंक पर क्लिक करें। पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। यह परीक्षा युवाओं के लिए करियर बनाने का सुनहरा अवसर है।





