Hindi News

दिमाग का दही हो जाएगा! लेकिन 60 की भीड़ में छिपे 90 और 69 नहीं मिलेंगे, खुद ट्राय करके देखें

Written by:Bhawna Choubey
Published:
Optical Illusion: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ऑप्टिकल इल्यूजन वायरल हो रहा है जिसने अच्छे-अच्छों को कंफ्यूज कर दिया है। इस फोटो में हर तरफ बस '60' लिखा दिख रहा है, लेकिन इसी भीड़ में कहीं 90 और 69 भी छिपे हुए हैं।
दिमाग का दही हो जाएगा! लेकिन 60 की भीड़ में छिपे 90 और 69 नहीं मिलेंगे, खुद ट्राय करके देखें

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर ने लोगों का दिमाग़ घूमा दिया है। हर तरफ़ बस 60 नंबर नज़र आ रहा है, लेकिन कहीं न कहीं छिपा है एक अलग नंबर। क्या आप उसे ढूंढ सकते हैं? इससे ब्रेन टेस्ट से आपका ध्यान और नज़र दोनों की क्षमता को परखा जाएगा।

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म बन चुका है जहाँ पल पल कुछ न कुछ वायरल होता नज़र आता है। कभी कोई मज़ेदार वीडियो ट्रेंड करता है तो कभी कोई ऐसी तस्वीर सामने आती है जो दिमाग़ के घोड़े दौड़ा देती है। इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) वाली तस्वीर छायी हुई है जिसमें आपको हर तरफ़ 60 दिखाई दे रहा है।

ऑप्टिकल इल्यूजन क्या है और क्यों हो रहे हैं इतने वायरल?

ऑप्टिकल इल्यूजन यानी आंखों का धोखा देने वाले चित्र इन दिनों इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे हैं। ये ऐसे पजल होते हैं जो हमारे दिमाग और आंखों के बीच कॉर्डिनेशन को टेस्ट करते हैं। जब हम किसी फोटो को पहली नजर में देखते हैं तो दिमाग तुरंत एक पैटर्न पकड़ लेता है। लेकिन ऑप्टिकल इल्यूजन की खासियत होती है कि वह नजरों से खेलता है और हमें असली जवाब तक पहुंचने में मुश्किल कर देता है।

इस बार भी वैसा ही हुआ है। फोटो में जहां हर तरफ ’60’ लिखा नजर आता है, वहीं कहीं न कहीं 90 और 69 भी बड़े चतुर तरीके से छुपाए गए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इसे देखकर झल्ला रहे हैं, क्योंकि कई मिनट तक घूरने के बाद भी उन्हें कुछ नजर नहीं आता। यही वजह है कि इस तरह के पजल तेजी से वायरल हो जाते हैं।

60 के बीच 90 और 69 कैसे ढूंढें? जानिए ट्रिक

अगर आप भी इस ऑप्टिकल इल्यूजन को हल करने की सोच रहे हैं तो आपको सिर्फ आंखों पर भरोसा नहीं करना होगा। सबसे पहले फोटो को सेक्शन में बांटिए, यानी एक-एक हिस्से को ध्यान से देखिए। हर नंबर के आकार पर गौर करें, खासतौर पर जहां 6 और 9 का शेप अलग बन रहा हो।

कई बार हमारा दिमाग एक जैसे पैटर्न को नजरअंदाज कर देता है, इसलिए धीरे-धीरे एक-एक लाइन स्कैन करें। 90 को पकड़ने के लिए ‘9’ पर फोकस करें, क्योंकि उसकी शेप ‘6’ से थोड़ी अलग होती है। 69 को पकड़ने के लिए आपको दोनों अंकों की सही जोड़ी देखनी होगी।

ऑप्टिकल इल्यूजन से दिमाग तेज करने के फायदे

ऑप्टिकल इल्यूजन पजल्स सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं हैं, बल्कि दिमागी कसरत भी करते हैं। रिसर्च बताती है कि इस तरह के चैलेंजेज को हल करने से आपकी ऑब्जरवेशन स्किल बढ़ती है। साथ ही, प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल भी डेवलप होती है।

जब हम किसी जटिल चित्र में कुछ छुपी हुई चीज ढूंढ़ते हैं तो हमारा दिमाग छोटे-छोटे पैटर्न पर ध्यान देना सीखता है। इससे रोजमर्रा की जिंदगी में भी हमें बारीकियों को पकड़ने में मदद मिलती है।

बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी के लिए ऐसे पजल हल करना फायदेमंद है। यह न सिर्फ दिमाग को एक्टिव रखता है बल्कि तनाव भी कम करता है। यही कारण है कि ऑप्टिकल इल्यूजन पजल्स आजकल ऑनलाइन लर्निंग और माइंड गेम्स का हिस्सा बनते जा रहे हैं।

Optical Illusion

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews