Hindi News

Michael Jackson के दशकों पहले इस तरह होती थी moonwalk, देखिये वीडियो

Written by:Shruty Kushwaha
Published:
Michael Jackson के दशकों पहले इस तरह होती थी moonwalk, देखिये वीडियो

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। माइकल जैक्सन (Michael Jackson) की मशहूर नृत्य शैली मून वॉक (Moonwalk) आज दुनियाभर में लोकप्रिय है। इसके हजारों लाखों वर्जन है और लोग मूनवॉकिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। ये पीछे हटते हुए किया जाने पॉपिंग मूव है। 16 मई, 1983  माइकल जैक्सन ने मूनवॉक किया और फिर ये शैली दुनिया भर में लोकप्रिय हो गई । माइकल जैक्सन को ‘बैकस्लाइड’ का नाम बदलकर मूनवॉक करने का श्रेय दिया गया और यह उनका सिग्नेचर मूव बन गया।

लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि माइकल जैक्सन से पहले भी ये नृत्य शैली चलन में थी। हम आपको एक वीडियो जिसमें बिल बैले (Bill bailey) नाम का शख्स 1955 में मूनवॉक कर रहा है। ये किसी क्लब का सीन है जहां पूरी मौज मस्ती में म्यूजिक चल रहा है। लाइव म्यूजिक के साथ ये व्यक्ति सूट टाई और हैट पहने डांस कर रहा है। उसके लैग मूवमेंट कमाल के हैं और जैसे ही वो मूनवॉक शुरू करता है, क्लब में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज जाती है। ये एकदम नेचुरल और एफर्टलेस डांस है और इसे देखकर हमें पता चलता है कि माइकल जैक्सन के दशकों पहले भी मूनवॉक प्रचलन में था।

https://twitter.com/lostinhist0ry/status/1549703161493045250?s=20&t=Vb9fXYNpvZOWKI90txQi8g

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews