Hindi News

Video : अब आया सुपरहिट श्रीलंकाई ‘मनिके मगे हिथे’ का भोजपुरी वर्जन, लोगों ने कहा आग लगा दी

Written by:Shruty Kushwaha
Published:

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। सिंहला भाषा में सोशल मीडिया पर सुपरहिट हो चुके श्रीलंकाई गीत ‘मनिके मगे हिथे’ गाने के अब तक कई वर्जन आ चुके हैं। इसी बीच अब इस गाने का भोजपुरी वर्जन सामने आया है। इसमें बिहार के यू-ट्यूबर बिहारी जिप्सी सोल ने श्रीलंका के गीत पर रैप किया है। सिंहला भाषा के साथ भोजपुरी का ये इंटरेस्टिंग कॉम्बो अब लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

करवा चौथ पर दिव्यांका त्रिपाठी ने पति से मांगा ये तोहफा…

श्रीलंका के फेमस गाने के साथ बिहारी रैप का ये नया वर्जन हिट हो रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को खूब शेयर और लाइक किया जा रहा है। इसे जमकर लाइक व शेयर किया जा रहा है। अब तक इस वीडियो को अब तक 100 से ज्यादा लोग रीट्वीट कर चुके हैं और इसपर तरह तरह के रिस्पॉन्स आ रहे हैं। इस फेमस इंटरनेशनल श्रीलंकाई सॉन्ग के साथ देसी भोजपुरी का तड़का लोगों को बहुत भा रहा है। बता दें कि ‘Manike Mage Hithe’ को श्रीलंका की गायिका, रैपर योहानी ने गाया है और इस गीत ने उन्हें रातों रात स्टार का दर्जा दिखा दिया है। इसके बाद हनी सिंह, बादशाह सहित बॉलीवुड के कई सिंगर्स और डायरेक्टर्स ने उनसे संपर्क किया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews