Hindi News

वंशिका और आकाश की ब्रेकअप स्टोरी वायरल, दो सहेलियों की मजेदार बातचीत

Written by:Shruty Kushwaha
Last Updated:

Breakup of Vanshika : वंशिका की टू मंथ एनिवर्सरी थी और उसने इसके लिए क्या क्या तैयारियां की थी। उसने पार्लर जाकर थ्रेडिंग-वैक्सिंग सब कराई, इसमें इतना दर्द हुआ कि पार्लरवाली के सामने चीखें निकल गई। लेकिन बॉयफ्रेंड ने कह दिया कि वो इस रिश्ते को लेकर श्योर नहीं है। इन दिनों वंशिका की स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ये दरअसल दो सहेलियों के बीच फोन पर हुई बातचीत है। इसमें एक लड़की को अपनी सहेली वंशिका का फोन आता है और फिर वो अपना दुखड़ा सुनाती है। इसमें वंशिका बता रही है कि उसने अपनी टू मंथ एनिवर्सरी के लिए क्या क्या प्लान किया था, लेकिन उसके बॉयफ्रेंड ने उससे ब्रेकअप कर लिया। इस दौरान वो कहती है कि उसने कॉलेज में आकाश के लिए और किसी लड़के से बात तक नहीं की। इतने एफर्ट किए, इतनी महंगी हील ली, अगर पता होता कि आकाश ऐसा करेगा तो वो myntra की सेल के लिए वेट कर लेती, कम से कम थोड़े पैसे बच जाते।

ये बहुत ही मजेदार बातचीत है। रोते हुए वंशिका कहती है कि उसने आकाश के लिए फुटबॉल देखना भी शुरू कर दिया, जबकि उसे कुछ समझ नहीं आता था। इस तरह वो अपनी सहेली को सारा दुखड़ा सुना रही है। हालांकि इसे सुनकर लग रहा है कि ये पहले से स्क्रिप्टेड है लेकिन सुनने में ये काफी इंटरस्टिंग है। इस पूरी बातचीत में दूसरी लड़की उसकी हां में हां मिला रही है और आखिर में वो कहती है कि उसका एक दोस्त है जो हमेशा वंशिका के बारे में पूछता रहता है। बस इतना सुनते ही वंशिका कहती है कि ठीक है मुझे उसके ऑनलाइन एड्रेस दे देना।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews