आगर मालवा में मंदिर तोड़ने पर बवाल, सड़क पर उतरे बजरंग दल के कार्यकर्ता, हाईवे पर किया चक्काजाम, पढ़ें खबर

आगर मालवा के निपानिया बैजनाथ में मंदिर तोड़े जाने के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इंदौर-कोटा नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। जिससे करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
Agar Malwa News

आगर मालवा: मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले की ग्राम पंचायत निपानिया बैजनाथ में मंदिर तोड़े जाने के बाद विरोध तेज हो गया है। अब इस मामले में शुक्रवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इंदौर-कोटा नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन करते हुये चक्काजाम कर दिया। जिसके बाद करीब आधे घंटे तक हादवे पर जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई।

प्रदर्शन करते कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके संगठन और कार्यकर्ताओं के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यकर्ताओं ने पहले थाने का घेराव कर आरोपी से माफी मंगवाने की मांग की। बात नहीं बनने पर आक्रोशित कार्यकर्ता हाईवे पर पहुंच गए और चक्काजाम कर दिया।

पुलिस ने समझाइश के बाद जाम खुलवाया

बता दें कि बजरंब दल के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान हाईवे जाम होने से इंदौर-कोटा हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर मौजूद पुलिस ने समझाइश के बाद जाम खुलवाया।

मंदिर हटाने वाले व्यक्ति का कहना है कि यह जमीन उसकी निजी है, इसलिए उसने वहां से मंदिर हटाया है। वहीं, संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मंदिर शासकीय भूमि पर बना हुआ था और इसे जानबूझकर तोड़ा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

आगर मालवा से गौरव सरवारिया की रिपोर्ट

Gorav Sarvariya
लेखक के बारे में
पत्रकारिता के क्षेत्र में पांच वर्षों का अनुभव है। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक विषयों पर रिपोर्टिंग, लेखन में दक्षता। डिजिटल मीडिया और प्रिंट पत्रकारिता दोनों प्लेटफॉर्म्स पर अनुभव View all posts by Gorav Sarvariya →
Follow Us :GoogleNews