जीतू पटवारी के बयान के BJP कार्यकर्ताओं में आक्रोश, पुतला फूंका, काले झंडे दिखाने की चेतावनी दी

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आभा चोपड़ा ने कहा कि जीतू पटवारी को माफ़ी मांगनी चाहिए यदि नहीं मांगेंगे तो जब भी वे यहाँ आएंगे हम काले झंडे उन्हें दिखायेंगे। 
agar malwa news

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा प्रदेश की महिलाओं को कथित तौर पर शराबी कहे जाने के बाद से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी गुस्सा है, मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने इसे आपत्तिजनक  और अपमानजनक बताया है वहीं जिलों में कार्यकर्ता आक्रोश जाता रहे हैं।

आगर मालवा जिला मुख्यालय स्थित छावनी नाके पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का पुतला दहन किया। जीतू पटवारी द्वारा मध्य प्रदेश की महिलाओं को सबसे ज्यादा शराब पीने वाली बताने पर भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि बहनों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे जीतू पटवारी की  छोटी मानसिकता बताया और पुतला दहन किया।

पटवारी का बयान को प्रदेश की बहनों का अपमान

भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय ने कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के प्रदेश की लाखों महिलाओं को शराबी बताने पर कड़ी आपत्ति करते हुए तुरंत माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने पटवारी के बयान को प्रदेश की लाखों माताओं – बहनों का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी का बयान अत्यंत निंदनीय है। शायद बहनों का अपमान करना कांग्रेस की संस्कृति है। हमारे देश और मध्यप्रदेश की महिलाएं जितनी मेहनत, जितना त्याग करती हैं, उसके लिए उनका जितना सम्मान किया जाए वो कम है।

काले झंडे दिखाने की चेतावनी 

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आभा चोपड़ा ने कहा लाड़ली बहनों को शराबी बताना बेहद शर्मनाक, दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस को प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना से आपत्ति हो सकती है। लेकिन इस द्वेष से कोई अधिकार नहीं कि आप हरतालिका तीज के पावन पर्व पर जब हमारी लाखों‌ माताएं – बहने निर्जला व्रत रख कर अपने पति, परिवार और देश के लिये पूजा – उपासना कर रही हों तो आप उसी दिन बहनों का ऐसा अपमान करो। प्रदेश की करोड़ो सनातनी जनता , भाजपा सरकार और लाखों कार्यकर्ता इसे बर्दाश्त नहीं करेगें। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी को माफ़ी मांगनी चाहिए यदि नहीं मांगेंगे तो जब भी वे यहाँ आएंगे हम काले झंडे उन्हें दिखायेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”1113279541″]

[dgv_vimeo_video id=”1113279712″]

[dgv_vimeo_video id=”1113279926″]

आगर मालवा से गौरव सरवारिया की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews