ग्वालियर एसपी का एक्शन, कारखाने पर मारा छापा, 58 कार्बाइड गन बरामद, बाजार में दो दुकानों से भी जब्ती

कार्बाइड गन के अवैध निर्माण और बिक्री पर ग्वालियर पुलिस का शिकंजा, कारखाने से 58 गन बरामद व मुरार की दो दुकानों से 8 गन जब्त 
Gwalior police raided a carbide gun manufacturing factory

Gwalior police raided a carbide gun manufacturing factory

प्रतिबंध के बावजूद ग्वालियर में कार्बाइड गन का अवैध निर्माण और बिक्री जारी है इसकी सूचना आज जैसे ही पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह को मिली उन्होंने खुद एक कारखाने पर छापा मारकर वहां तैयार कार्बाइड गन को जब्त कर लिया, पुलिस ने इसके अलावा मुरार क्षेत्र में दो दुकानों पर छापा मारकर 8 गन बरामद की, एसपी ने इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

ग्वालियर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस बल  सिरोल थाना क्षेत्र में पहुंचा तो वहां हडकंप मच गया, पुलिस को देखकर क्षेत्रीय लोग सोच में पड़ गए लेकिन जब पुलिस ने जाँच शुरू की तो सब माजरा समझ में आ गया पुलिस को क्षेत्र में संचालित एक कारखाने में कार्बाइड गन का अवैध निर्माण होते मिला।

शासन के निर्देश के बाद पुलिस कार्बाइड गन के अवैध निर्माण और बिक्री पर नजर बनाये हुए है , मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया हुआ है जिसका लाभ आज उसे मिला, पुलिस को सूचना मिली कि सिरोल चौराहे के पास मां पीतांबरा स्टील ट्रेडर्स के कारखाने में बड़ी संख्या में कार्बाइड गन तैयार की जा रही हैं। सूचना पर सिरोल थाने की पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम के मौके पर पहुंची। यहाँ पुलिस को  बड़ी मात्रा में कार्बाइड गन तैयार होती मिली।

कारखाने में मिलीं तैयार 58 कार्बाइड गन, संचालक के विरुद्ध एक्शन 

कार्बाइड गन कारखाने की जानकारी मिलते ही एसपी धर्मवीर सिंह भी वहां पहुंचे, उनकी निगरानी में जब कारखाने की जाँच की गई तो वहां तैयार हालत में 47 सिंगल एवं 10 डबल एवं 5 वाली 1 कुल 58 कार्बाइड गन मिलीं। पुलिस को मौके से पोटास के 5 पैकेट भी मिले जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। एसपी ने कारखाने के संचालक रमन ओझा निवासी शिवनगर थाना सिरोल जिला  के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुरार में दो दुकानों से मिली 8 कार्बाइड गन  

पुलिस की अन्य टीमें भी क्षेत्र में नजर बनाये हुए हैं इसी अभियान के तहत थाना मुरार पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीमों ने घासमण्डी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दुकानदार अनिल झा थाना मुरार की दुकान से बेचने के लिए तैयार की गईं 6 गन जब्त कीं। वहीं क्षेत्र के ही अन्य दुकानदार काले खान की दुकान से 2 गन जब्त की। दोनों दुकानदारों को अभिरक्षा में लेकर उनके विरुद्ध थाना मुरार में वैधानिक कार्रवाई की गई।

ग्वालियर पुलिस की जनता से अपील 

ग्वालियर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने शहर के लोगों से अपील की है कि कार्बाइड गन का उपयोग गंभीर दुर्घटना, चोट एवं अन्य खतरों का कारण बन सकता है। इसलिए स्वयं भी इसके उपयोग से बचें और बच्चों को भी ऐसी खतरनाक गतिविधियों से दूर रखें , पुलिस ने ये भी अपील की है कि यदि कहीं इसका निर्माण या बिक्री की जानकारी मिलती ही तो एसपी ऑफिस या नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews