भारत की 5 बजट फ्रेंडली लोकेशन, यहां सस्ते में लें लग्जरी ट्रिप का आनंद

घूमने फिरने को लेकर हर व्यक्ति का अपना बजट होता है। अगर आप भी बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन की तलाश कर रहे हैं तो हम कुछ ऐसी लोकेशन बताते हैं। जहां आप कम पैसों में आराम से घूम सकते हैं।
Cheapest Tourist Places

घूमना फिरना और अपनी भाग दौड़ भरी जिंदगी से थोड़ी दूर जाकर शांति भरा समय गुजरना तो हम सभी को पसंद होता है। ऐसे में जब भी हमें समय मिलता है हम किसी न किसी जगह को एक्सप्लोर करने जरूर निकल पड़ते हैं। हालांकि आजकल महंगाई के जमाने में बार-बार घूमने भी उतना आसान नहीं होता।

कई बार हमें कुछ लोगों को देखकर ऐसा लगता है कि यह तो घूमते-फिरते रहते हैं आखिरकार उनके पास इतना बजट आता कहां से है। अगर आपके मन में भी यह विचार आते हैं। तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है आज हम आपको कुछ ऐसी बजट फ्रेंडली जगह बताते हैं। जहां आप कम पैसों में घूम कर शांति का आनंद ले सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि यहां जाने के बाद आनंद आपको बिल्कुल लग्जरी ट्रिप की तरह आएगा।

ऋषिकेश का करें दीदार

ऋषिकेश भारत के एक ऐसी जगह है जिसे योग नगरी के नाम से पहचाना जाता है। गंगा नदी के किनारे बासी यह जगह अपने एडवेंचर के लिए भी बहुत फेमस है। यहां बहुत सस्ते में होटल और आश्रम मिल जाते हैं। यहां ऐसे भी स्थान है जहां आप केवल 200 से 400 रुपए में रात गुजार सकते हैं। आपके यहां राम झूला, लक्ष्मण झूला और गंगा आरती के मनमोहक नजारे देखने को मिलेंगे।

मैकलोडगंज की वादियां

धर्मशाला के पास बसा हुआ मैकलोडगंज एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह जगह है तो छोटी लेकिन अद्भुत शांति से भरी हुई है। यहां के लोकल होमस्टे में 300 से 500रुपए में ठहरा जा सकता है। अगर आपको ट्रैकिंग करना पसंद है तो यहां पर पहाड़ आपका इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा आप मॉनेस्ट्री और तिब्बती बाजार भी घूम सकते हैं।

वाराणसी में आध्यात्म दर्शन

अगर आप किसी ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं, जहां शांति और सुकून के साथ आध्यात्मिक को भी महसूस किया जा सके तो उत्तर प्रदेश का वाराणसी बेस्ट है। यह भारत की सांस्कृतिक राजधानी के नाम से प्रसिद्ध है। यहां काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने के अलावा गंगा किनारे बसे खूबसूरत घाटों को निहार सकते हैं। 400 से 600 रुपए में यहां आपका पूरा दिन निकल जाएगा।

पुष्कर के शानदार नजारे

बजट में घूमने के लिए राजस्थान का पुष्कर भी बेस्ट जगह है। यहां आप एकमात्र ब्रह्मा मंदिर का दीदार करने के अलावा पुष्कर झील भी घूम सकते हैं। आपको आसानी से 500 रुपए में यहां खाने और ठहरने की व्यवस्था मिल जाएगी।

गोवा में करें मौज

अगर स्मार्ट तरीके से प्लानिंग की जाए तो आप बजट में गोवा भी घूम सकते हैं। नॉर्थ गोवा में 500 से 700 रुपए में हॉस्टल और होटल मिल जाते हैं। आप यहां पर आराम से बीच घूम सकते हैं। यहां कई सारे चर्च भी है और लोकल मार्केट भी एक्सप्लोर किया जा सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews