कॉकरोच ने पहुंचाया जेल, बॉस से हुई लड़ाई तो शख्स ने उठाया ये अजीबोगरीब कदम

कॉकरोच ने पहुंचाया जेल, बॉस से हुई लड़ाई तो शख्स ने उठाया ये अजीबोगरीब कदम

बॉस और एम्पलाई में अक्सर छत्तीस का आंकड़ा ही होता है। ऐसे में अगर कभी ऑफिस में बॉस से झगड़ा हो जाए तो मन में जाने क्या क्या खयाल आते हैं। कभी लगता है कि रिज़ाइन कर दें तो कई लोग तो ये भी सोचते हैं कि बॉस की धुलाई कर देनी चाहिए। लेकिन ये महज़ खयाल ही होते है। जिस जगह नौकरी करनी है, वहां बॉस की बातें तो सुननी ही पड़ेगी। कहा जा भी जाता है ‘बॉस इज़ ऑलवेज़ राइट।’ तो ज्यादातर लोग इसी सिद्धांत पर चलते हुए चुपचाप बॉस का कहा सुनते रहते हैं।

ये है मामला

लेकिन कई बार कुछ मामले उलटे भी पड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ ब्रिटेन में जहां एक शेफ ने अपने बॉस से हुए विवाद के बाद कुछ ऐसा कर दिया कि अब वो जेल की सज़ा काट रहा है। घटना लिंकनशायर के काउंटी शहर में स्थित ब्रेफोर्ड पूल की है जहां टॉम विलियम्स नाम का  शख्स रॉयल विलियम फोर्थ बार के किचन में काम करता था। छुट्टी की सैलरी को लेकर उसकी अपने बॉस से तकरार हुई और मामला इतना बढ़ गया कि उसने कुछ ऐसा कर डाला जो कोई सोच भी नहीं सकता था। वो कहीं से बीस कॉकरोच पकड़ लाया और किचन के अंदर उन्हें छोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक ये घटना पिछले साल 11 अक्टूबर को घटी थी और ये मामला पुलिस और कोर्ट तक जा पहुंचा।

जेल की सजा हुई

किसी भी किचन को कॉकरोच कितना नुकसान पहुंचा सकते हैं..ये सभी जानते है। पब के मालिक को किचन की सफाई के लिए पेस्ट कंट्रोल वालों को बुलाना पड़ा और इस कारण बार को बंद भी करना पड़ा। इसम मामले में टॉम विलियम्स के खिलाफ लिंकन क्राउन कोर्ट में सबूत पेश किए गए और फिर जज ने उसे 17 महीने की जेल की सजा सुना दी। इसी के साथ उसे 200 घंटे की अनपेड कम्युनिटी सर्विस करने का आदेश भी दिया गया है। गर्मागर्मी में उठाए गए इस कदम ने एक शेफ को जेल पहुंचा दिया। फिलहाल वो अपनी सजा काट रहा है और इस मामले के बाद यकीनन उसे ये सबक भी मिल गया होगा कि भविष्य में आगे ऐसा कोई भी कदम न उठाए, जिससे किसी और के साथ खुद को भी नुकसान उठाना पड़े।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews