Hindi News

Popular Food: अरुणाचल प्रदेश के इन 5 व्यंजनों को एक बार जरूर करें ट्राई, बेहतरीन स्वाद बना देगा दीवाना

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
अपनी संस्कृति तथा सब्जियों और अनाज के उत्पादन के चलते अरुणाचल प्रदेश को खासी पहचान मिली हुई है। चलिए यहां के कुछ स्वादिष्ट व्यंजनों के बारे में जानते हैं।
Popular Food: अरुणाचल प्रदेश के इन 5 व्यंजनों को एक बार जरूर करें ट्राई, बेहतरीन स्वाद बना देगा दीवाना

Popular Food: भारतीय खाना इतना स्वादिष्ट है कि उसे न सिर्फ स्थानीय लोग पसंद करते हैं। बल्कि देश के अलग-अलग इलाकों के अलावा विदेशों में भी इसे काफी पसंद किया जाता है। यहां के हर राज्य की अपनी कोई ना कोई खासियत और पहचान है जो उसे लोगों के बीच प्रसिद्ध दिलाता है।

आप भारत के एक राज्य से दूसरे राज्य जाएंगे तो आपको अलग परंपरा, रहन-सहन, संस्कृति और खानपान का आनंद लेने को मिलेगा। अरुणाचल प्रदेश हमेशा से ही अपने अनाज और फलों के उत्पादन के लिए पहचाना जाता है। यहां की संस्कृति भी काफी अलग और प्रसिद्ध है। यहां के व्यंजन भी बहुत स्वादिष्ट होते हैं चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं।

पेहक

यह अरुणाचल प्रदेश का बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन है। यह वेजिटेरियन डिश है जो सोयाबीन और मिर्च से तैयार की जाती है। दरअसल एक तरह की चटनी है जिसमें किंग चिली मसाला मिलाया जाता है। इसे चावल के साथ साइड डिश के तौर पर खाया जाता है। अरुणाचल प्रदेश में आपको एक बार इसे जरूर ट्राई करना चाहिए।

वुंगवुत नगाम

यह अरुणाचल की एक फेमस डिश है जो चिकन, राइस पाउडर और मसाले से तैयार की जाती है। इसमें चावल और चिकन को अच्छी तरह से पकाया जाता है और यह तब तक पकाए जाते हैं जब तक भूरे नहीं हो जाते। यह आपको स्ट्रीट फूड के तौर पर यहां हर जगह मिल जाएगा।

स्मोक्ड मीट

जवाहर अरुणाचल प्रदेश जाएंगे तो आपको फ्राई मीट की जगह यहां पर कोयले पर पका हुआ स्मोक्ड मीट खाने को मिलेगा। यह स्थानीय लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध है और पर्यटक भी इसे काफी पसंद करते हैं।

चुरा सब्जी

यह गाय के दूध से बने हुए पनीर, झोलकिया मिर्च और अन्य सब्जियों को मिलाकर बनाई जाने वाली डिश है। यह एक तरह की सब्जी है जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।

अपोंग

यह फर्मेंटेड चावल से बनी हुई एक ड्रिंक है। यह हल्की मीठी होती है और अरुणाचल प्रदेश में काफी प्रसिद्ध है। आने वाले पर्यटकों को इसे खास तौर पर परोसा जाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews