कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक इन 5 Hill Stations की करें सैर, खूबसूरती देख उड़ जाएंगे होश

छुट्टियों के समय और खासकर गर्मियों के मौसम में हम सभी ऐसे स्थान पर जाना पसंद करते हैं जहां हमें गर्मी का एहसास ना हो। यही कारण है कि समर वेकेशन में अधिकतर लोग हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान बनाते हैं। चलिए आज कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक बसे कुछ प्रसिद्ध स्थानों के बारे में जानते हैं।
Hill Stations

Image Courtesy: Travelbeautifulindia

भारत में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद है। आप यहां के अलग-अलग राज्यों को जब एक्सप्लोररकरेंगे। तो आपको धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक सभी तरह के स्थानों का दीदार करने का मौका मिलेगा। इन सभी जगह की अपनी खासियत है जो इन्हें लोगों के बीच मशहूर बनाने का काम करती है। यही कारण है कि देश के अलग-अलग हिस्सों से ही नहीं विदेशों से भी पर्यटक भारत घूमने आते हैं।

गर्मी की छुट्टियां जल्दी शुरू होने वाली है और एक बार फिर लोगों का घूमना फिरना शुरु हो जाएगा। इस समय लोग हिल स्टेशन जाना ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि वहां का सुकून भरा माहौल गर्मी का एहसास नहीं होने देता। आज हम आपको कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कुछ ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बताते हैं जहां की खूबसूरती आपको हैरान कर देगी।

प्रसिद्ध Hill Stations

मनाली 

मनाली हिमाचल प्रदेश का एक बहुत ही प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। यह कपल्स के बीच बहुत प्रसिद्ध है और अधिकतर लोग हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर यहां पहुंचते हैं। यह जगह अपनी खूबसूरत घाटियों और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए प्रसिद्ध है। यहां आप पैराग्लाइडिंग और रिवर राफ्टिंग जैसी चीजों का आनंद ले सकते हैं।

गुलमर्ग

यह कश्मीर की वादियों में बसा एक बहुत ही खूबसूरत स्थान है। यहां आपको हरे भरे मैदान बर्फ से ढकी हुई चोटियां देखने को मिलेगी। अगर आप स्कीइंग करने के शौकीन हैं तो यहां पर जा सकते हैं। यह जगह अपनी खूबसूरत फूलों के लिए अभी पहचानी जाती है।

दार्जलिंग

दार्जिलिंग वेस्ट बंगाल की एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहां आप दूर-दूर तक फैले चाय के बागान देख सकते हैं। यहां कंचनजंगा पर्वत माला के अनुपम दृश्य देखने को मिलते हैं जो किसी को भी हैरान कर सकते हैं। यहां टॉय ट्रेन का लुत्फ़ उठाया जा सकता है।

नैनीताल

नैनीताल उत्तराखंड में मौजूद एक बहुत ही प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। यह जगह अपने हरे भरे पहाड़ नैनी झील और सुकून भरे वातावरण के लिए पहचानी जाती है। यहां पर नैना देवी का एक मंदिर भी है जो बहुत प्रसिद्ध है। अगर आप बोटिंग, रोपवे और ट्रैकिंग का आनंद लेना चाहते हैं तो यहां जा सकते हैं।

ऊटी

तमिलनाडु की खूबसूरत वादियों में बसी ये जगह बहुत ही शानदार है। आप यहां नीलगिरी की पहाड़ियों को निहार सकते हैं। यहां की शांत वादियां और सुंदर झील आपका दिल जीत लेगी। ट्रैकिंग और बोटिंग का आनंद यहां पर लिया जा सकता है। अगर आपको टॉय ट्रेन की सवारी करनी है तो यहां पर वह भी मौजूद है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews