ये है भारत का मिनी स्विट्जरलैंड, यहां प्राकृतिक नजारों के बीच जमकर करें एडवेंचर

प्रकृति की अद्भुत सुंदरता के बीच घूमना भला किसे पसंद नहीं होगा। आज हम आपको एक ऐसे ही खूबसूरत स्थान के बारे में बताते हैं जो स्विट्जरलैंड से काम नहीं है।
Khajjiar

गर्मियों में जब भी घूमने फिरने की बात निकलती है, तो लोग ऐसे स्थान पर जाना पसंद करते हैं। जहां पर उन्हें गर्मी से राहत और शांति महसूस हो सके। इसके लिए लोग अक्सर हिल स्टेशन पर जाने की प्लानिंग बनाते हैं। हिल स्टेशन ऐसा स्थान होता है जो समुद्र तल से ऊंचाई पर मौजूद होने की वजह से ठंडा रहता। यहां से प्रकृति की अद्भुत सुंदरता देखने को मिलती है।

समर वेकेशन लगभग शुरू हो चुके हैं और सभी में घूमने फिरने की प्लानिंग भी शुरू कर दी है। अगर आप भी छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं। तो आज हम आपको भारत के एक ऐसे स्थान के बारे में बताते हैं, जहां जाकर आपको स्विट्जरलैंड वाली वाइब मिलने वाली है। यह बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन खज्जियार है।

खज्जियार है मिनी स्विट्जरलैंड (Khajjiar)

खज्जियार एक ऐसा स्थान है जिसे मिनी स्विट्ज़रलैंड के नाम से पहचाना जाता है। यहां प्रकृति की अद्भुत सुंदरता देखने को मिलती है। हसीन प्रकृति के नजारे दूर-दूर तक पहले हरियाली और पहाड़ इस जगह को लोगों के बीच प्रसिद्ध बनाने का काम करते हैं। जब आप यहां जाएंगे तो आपको दूर-दूर तक हरी घास के मैदान पहाड़ी और उनके बीच बहती झील दिखाई देगी, जो स्विट्जरलैंड से कम नहीं है।

गर्मियों के लिए बेस्ट

यह एक ऐसा सुंदर हिल स्टेशन है जो गर्मी के मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है। गर्मी के दौरान यहां काफी ठंडक और शांति रहती है इसलिए आप आसानी से यहां पर घूम सकते हैं। यहां की ताजा हवा और ठंडक आपको स्विट्जरलैंड की वादियों की याद दिलाएगी।

यहां है खूबसूरत झील

खज्जियार में आपको खूबसूरत पहाड़ हरे घास के मैदान के साथ सुंदर झील भी देखने को मिलेगी। यहां आप बोटिंग का आनंद ले सकते हैं। यहां की झील की खासियत ये है कि ये हरे घास के मैदान के बीच मौजूद है जिस वजह से यह बहुत खूबसूरत दिखाई देती है।

एडवेंचर का आनंद

इस हिल स्टेशन पर आप एडवेंचर का आनंद भी ले सकते हैं। जो लोग एडवेंचर की शौकीन है उनके लिए यहां पैराग्लाइडिंग से लेकर ट्रैकिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स की सुविधा है। यहां आप खूब मौज मस्ती कर सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews