Most Expensive Sweet: ये है दुनिया की सबसे महंगी मिठाई, कीमत इतनी कि आ जाए लग्जरी कार

Most Expensive Sweet

Most Expensive Sweet In world: दुनिया में एक से बढ़कर एक महंगी और सस्ती चीजों का भंडार है जिसे हर व्यक्ति अपनी सहूलियत के हिसाब से खरीदता है। वो चाहे पहनने की चीज हो, चलाने की या फिर खाने की हर व्यक्ति की अपनी पसंद होती है और वह अपने बजट के अनुरूप चीजों का उपयोग करता है। आज हम आपको जिस चीज के बारे में बता रहे है, वो जानने के बाद आप हैरान होने वाले हैं।

दुनिया में जितने अलग अलग देश, राज्य, शहर और गांव है उतनी ही संस्कृति, परंपरा, इतिहास, रहन सहन, पहनावा और खाने पीने की चीजें हैं, जो अपनी खासियतों के चलते प्रसिद्ध है। भारत में मिलने वाले कई प्रसिद्ध व्यंजनों के बारे में आपने सुना होगा और उनका स्वाद भी चखा होगा।

Most Expensive Sweet

खाने पीने की चीजों का तो हर कोई शौकीन होता है और अपनी पसंदीदा चीज के लिए व्यक्ति पैसे खर्च करने से भी पीछे नहीं हटता है। लेकिन आज हम आपको जिस मिठाई के बारे में बता रहे हैं, वो इतनी ज्यादा महंगी है कि कीमत सुनकर कोई भी हैरान हो सकता है।

इस मिठाई की महंगाई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत में इसके एक कप की कीमत में कार खरीदी जा सकती है। ये मिठाई अमेरिका में मिलती है और अपनी कीमत और खासियतों के चलते इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह भी हासिल हुई है।

Most Expensive Sweet

न्यूयॉर्क में मिलती है Most Expensive Sweet

न्यूयॉर्क के सबसे महंगे रेस्टोरेंट सेरेनडिपिटी में ये मिठाई बनाई गई है। यहां अमेरिकी डॉलर में इसकी कीमत 25 हजार डॉलर रखी गई है। इसे क्रिस्टल से बनाए गए एक खास तरह के बर्तन में परोसा जाता है और यही इसके महंगे होने की सबसे बड़ी वजह है।

जिस क्रिस्टल बर्तन में इसे रखा जाता है उसे एक कंपनी पिछले 170 सालों से बना रही हैं और राजा महाराजाओं के साथ रईस लोगों को सप्लाई करती आई है। इसमें मिठाई का स्वाद लेने का आनंद ही अलग होता है।

Most Expensive Sweet

क्रिस्टल के कप में मिठाई

मिठाई जिस कप में रखी जाती है, वो सोने से बना होता है और इसमें नीचे की और हीरे का ब्रेसलेट लगा होता है। इस ब्रेसलेट में 18 कैरेट का हीरा जड़ा होता है। मिठाई खाने के बाद आप क्रिस्टल अपने साथ ले जा सकते हैं। इस मिठाई को एक और खास बात ये है कि इस 28 तरह को चॉकलेट्स के मिश्रण से तैयार किया जाता है।

Most Expensive Sweet

जाहिर सी बात है हर कोई खाने पीने का बहुत शौकीन होता है और अगर आपको भी अलग-अलग वैरायटी की चीजें खाना पसंद है और आप खाने के मामले में सस्ती और महंगी के बारे में नहीं सोचते हैं और देश-विदेश के स्वाद को चखने के शौकीन भी हैं, तो आपको एक बार न्यूयॉर्क के रेस्टोरेंट में मिलने वाली इस महंगी मिठाई का स्वाद जरूर चखना चाहिए। जब 28 तरह की चॉकलेट का स्वाद आपके मुंह में घुलेगा तो निश्चित ही आप इसके दीवाने हो जाएंगे। अगर आप भी ट्रैवलिंग के शौकीन हैं और न्यूयॉर्क जाना चाहते हैं तो इस शानदार डेजर्ट का स्वाद चखना बिल्कुल ना भूलें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews